1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निजामुद्दीन के तबलीजी जमात में शामिल थे 16 देशों के नागरिक, ये रही पूरी लिस्ट

निजामुद्दीन के तबलीजी जमात में शामिल थे 16 देशों के नागरिक, ये रही पूरी लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2020 12:45 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 12:45 pm IST

निजामुद्दीन में तब​लीजी जमात की घटना सामने आने के बाद से दिल्ली में हड़कंप मचा हुआ है। इस जमात में 1500 से 1700 लोग शामिल हुए थे।

tabligh e jamaat in Nizammudin - India TV Hindi
tabligh e jamaat in Nizammudin 

निजामुद्दीन में तब​लीजी जमात की घटना सामने आने के बाद से दिल्ली में हड़कंप मचा हुआ है। इस जमात में 1500 से 1700 लोग शामिल हुए थे। जिसमें 16 देशों से आए 310 विदेशी नागरिक शामिल थे। इसमें सबसे ज्यादा लोग इंडोनेशिया और थाईलैंड से हैं। अब प्रशासन इन लोगों को निजामुद्दीन से निकाल कर दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती करा रही है। अभी तक 1033 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इसके अलावा कुछ लोगों को आईटीबीपी के छावला कैंप में भी भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार तब​लीजी जमात में दुनिया के 16 ​देशों के लोग शामिल थे। इसमें नेपाल से 19, मलेशिया से 20, अफगानिस्तान से 1, म्यामार से 33, अल्जीरिया से 1, जिबोती से 1, किर्गिस्तान से 28, इं​डोनेशिया से 72, थाईलैंड से 71, श्रीलंका 34, बांग्लादेश 19, इंग्लैंड से 3, सिंगापुर से 1, फिजी से 4, फ्रांस से 1 और कुवैत से 2 लोग इस तबलीजी जमात में शामिल हैं। 

24 लोग कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक जमात के जिन 700 लोगों को क्वारेंटीन किया गया है, उन में से 24 लोग कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां से 1033 लोगों को निकाला गया है। उन्होंने बताया कि मरकज में 1500 से 1700 लोग इसमें शामिल थे। मरकज़ में मौजूद लोगों को डीटीसी की बसों में बैठाकर दिल्ली के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कल रात तक 200 लोगों को बसों के जरिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस मरकज़ में 1400 लोग मौजूद थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत