1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में सामान्य हालात की गवाही दे रही हैं ये तस्वीरें, देखिए किस तरह तरक्‍की की राह पर है घाटी

कश्मीर में सामान्य हालात की गवाही दे रही हैं ये तस्वीरें, देखिए किस तरह तरक्‍की की राह पर है घाटी

 Published : Sep 24, 2019 11:41 am IST,  Updated : Sep 24, 2019 11:42 am IST

कुछ तस्वीरें कश्मीर से अमन और शांति का संदेश लेकर आई हैं जो बता रही हैं कि कश्मीर की जनता ने विकास के के लिए इस बड़े बदलाव को कितनी सहर्षता के साथ स्वीकार किया है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

जम्‍मू कश्‍मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से वहां जारी प्रतिबंध अब लगभग हट चुके हैं। घाटी में अमन और शांति धीरे-धीरे बहाल हो रही है। अलगाववादी संगठनों की आग भड़काने की कोशिशों को खुद कश्‍मीर की आवाम कामयाब नहीं होने दे रही है। इस बीच कुछ तस्‍वीरें कश्‍मीर से अमन और शांति का संदेश लेकर आई हैं जो बता रही हैं कि कश्‍मीर की जनता ने विकास के रथ पर सवार होने के लिए इस बड़े बदलाव को कितनी सहर्षता के साथ स्‍वीकार किया है। 

Jammu Kashmir
Jammu Kashmir

ये तस्‍वीरें कश्‍मीर के सेब की सरकारी खरीद की हैं, तस्‍वीरें शहर और गावों में आवाजाही की हैं, तस्‍वीरें कश्‍मीर के खलियानों की हैं। इन तस्‍वीरों में एक आम बात है कि एक प्रगतिशील कश्‍मीर की झलक दिख रही है।

तस्‍वीरों में दिख रहा है कि श्रीनगर के बाज़ारों में पुरानी रौनक लौट चुकी हैं।

Jammu Kashmir
Jammu Kashmir

तस्वीरें सड़कों पर चहल-पहल की गवाही दे रही हैं। लोग भारी संख्या में खरीदारी करते नज़र आए। सेब का कारोबार भी जारी है। 

Jammu Kashmir
Jammu Kashmir

युवाओं को मिल रही है इंटरनेट की सुविधा 

जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए पुलवामा में इंटरनेट फैसिलिटी सेंटर खोला गया है। छात्रों को इंटरनेट एक्सेस के साथ ही सभी तरह के फॉर्म भरने की सुविधा मिल रही है। इसी के साथ ही राज्‍य के दूसरे हिस्‍सों में भी युवाओं के लिए इसी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत