1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज दिल्ली मुंबई सहित इन शहरों से रवाना होंगी 8 ट्रेनें, जानिए टाइमिंग स्टॉपेज सहित पूरी ​जानकारी

आज दिल्ली मुंबई सहित इन शहरों से रवाना होंगी 8 ट्रेनें, जानिए टाइमिंग स्टॉपेज सहित पूरी ​जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2020 09:55 am IST,  Updated : May 12, 2020 10:17 am IST

भारतीय रेल मंगलवार से रेलवे की आंशिक सेवाएं शुरू करने जा रही है। मंगलवार को दिल्ली के अलावा मुंबई, पटना, बेंगलुरू और अहमदाबाद के विभिन्न स्टेशनों से ट्रेंनों का संचालन शुरू होगा।

These eight special trains to run from today timing stopage...- India TV Hindi
These eight special trains to run from today timing stopage and full information  Image Source : AP

भारतीय रेल मंगलवार से रेलवे की आंशिक सेवाएं शुरू करने जा रही है। मंगलवार को दिल्ली के अलावा मुंबई, पटना, बेंगलुरू और अहमदाबाद के विभिन्न स्टेशनों से ट्रेंनों का संचालन शुरू होगा। इसमें से 3 ट्रेनों का संचालन दिल्ली से होगा। ये सभी ट्रेनें मंगलवार शाम 4 बजे के बाद से शुरू होंगी। अंतिम ट्रेन 9.15 बजे दिल्ली से रवाना होगी। बतादें कि लॉकडाउन के दौरान पिछले डेढ़ महीने से बंद चल रही रेल सेवाओं को आंशिक रूप से दोबारा शुरू करने का फैसला किया गया है। इसके तहत शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें (आना-जाना) चलेंगी। 

आज ये ट्रेनें होंगी रवाना 

  1. हावड़ा-नई दिल्ली.  5:05pm
  2. राजेन्द्र नगर-नई दिल्ली   7:20pm
  3. नई दिल्ली -डिब्रुगढ़.  4:45pm
  4. नई दिल्ली -बैंगलुरु   9:15pm
  5. बैंगलुरु-नई दिल्ली   8:30pm
  6. नई दिल्ली-बिलासपुर  4:00pm
  7. मुम्बई सेंट्रल-नई दिल्ली.   5:30pm
  8. अहमदबाद-नई दिल्ली.  6:20pm

सिर्फ ऑनलाइन रिजर्वेशन की अनुमति 

यात्रा करने के इच्छुक लोग भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.irctc.co.in से रिजर्वेशन कर सकते हैं। टिकट के लिए आपको ऑनलाइन रिजर्वेशन ही कराना होगा क्योंकि काउंटर से टिकट की सुधिवा नहीं मिलेगा। फिलहाल, प्लेटफॉर्म पर आने की अनुमति सिर्फ उन्हीं लोगों को होगी, जिनके पास ट्रेन का कन्फर्म टिकट होगा।

गृह मंत्रालय के नए दिशा-निर्देश

  • सबसे पहले गृह मंत्रालय ने रेल यात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार ट्रेन किस रूट पर चलेगी और कब चलेगी इसका फैसला रेल मंत्रालय लेगा। इसके लिए वह केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में रहेगा। 
  • ट्रेन की टाइमिंग क्या होगी, बुकिंग कैसे की जाएगी, स्टेशन पर और ट्रेन में एंट्री कैसे लेनी है, इसकी गाइडलाइन्स रेल मंत्रालय जारी करेगा।
  • जिनका ई-टिकट कन्फर्म है उन्हें ही स्टेशन पर आने की अनुमति होगी।
  • ई-टिकट के आधार पर ही किसी यात्री या फिर कैब के ड्राइवर की एंट्री हो पाएगी। 
  • हर रेलवे स्टेशन पर यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी, जो नॉर्मल हैं उन्हें ही एंट्री मिलेगी।
  • हर कोच, रेलवे स्टेशन के एंट्री एग्जिट पर हैंड सैनिटाइज़र की सुविधा होनी चाहिए।
  • हर यात्री को मास्क पहनने की जरूरत है, स्टेशन और रेल दोनों जगहों में। 
  • ट्रेन पर चढ़ते समय और उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। 
  • रेल मंत्रालय के द्वारा एक एडवाइजरी जारी की जाएगी, जिसका पालन रेलवे कर्मचारियों को करना है। 
  •  ट्रेन जब अपने आखिरी स्टेशन पर पहुंचेगी तो सभी यात्रियों को उस राज्य के नियमों का पालन करना होगा और अधिकारियों की सहायता करनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत