नई दिल्ली: कहते है अपराध को करने जितना ही बड़ा गुनाह होता है अपराध को सहना और देखना और हमारे समाज में ऐसा ही होता है। शायद इसीलिए मनचलों का हौसला हर वक्त बुलंद रहता है और वो हमारे घर की बहू और बेटियों के साथ गलत हरकत करने की बेखौफ कोशिश करते हैं। सड़क हो, दुकान हो, मेट्रो हो या फिर स्कूल और कॉलेज हर जहग इस तरह की घटनाएं सरेआम दिख जाती हैं। अगर हम वाकई में अन घटनाओं को रोकना चाहते हैं तो हमें ही आगे आकर इन सब के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। नहीं तो यह बदस्तूर जारी रहेगा। हम अपनी खबर वीडियो में जो दिखाने जा रहे हैं वो समाज की वास्तविकता है और बताती है कि हम अक्सर ऐसा ही करते हैं। इनविक्टस पिक्चर के बैनर तले यूट्यूब पर साझा की गई अरूम जेआर की अनकॉमन मैन नाम की एक शार्ट फिल्म देखकर आप अंदर तक हिल जाएंगे।
क्या है वीडियो में- इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि अकेली लड़की के साथ हमारे समाज में आमतौर पर क्या होता है और क्या नहीं। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इस वीडियो को देखने के बाद आपकी सोच में एक बड़ा बदलाव आएगा। क्योंकि आपका एक सही कदम काफी कुछ बदल सकता है। कॉमन मैन नहीं अनकॉमन मैन बनिए।
अगली स्लाइड में देखें कुछ और वीडियो