1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video राउंडअप: ये चुनिंदा वीडियो देख अंदर तक हिल जाएंगे आप

Video राउंडअप: ये चुनिंदा वीडियो देख अंदर तक हिल जाएंगे आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 11, 2015 12:12 pm IST,  Updated : Jul 11, 2015 01:30 pm IST

नई दिल्ली: कहते है अपराध को करने जितना ही बड़ा गुनाह होता है अपराध को सहना और देखना और हमारे समाज में ऐसा ही होता है। शायद इसीलिए मनचलों का हौसला हर वक्त बुलंद रहता

FIR लिखाने के लिए महिला ने कुछ ऐसा कहा हिल गया थानेदार

नई दिल्ली: देश में बेतरतीब ढंग से बढ़ रहीं अपराध की घटनाओं में इसलिए कमी नहीं आती क्योंकि हममे से अधिकांश लोग थाने में अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराते। हालांकि इसकी कई वजहें भी होती हैं। सामान्य घरों के लोग पुलिस स्टेशन में जाना तक अपनी छवि को दागदार करने जैसा मानते हैं, वहीं कुछ लोग सामान्य घटनाओं या वारदातों को सहन करना ही मुनासिब समझते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो यह मान बैठे हैं कि न तो थाने में उनकी शिकायत दर्ज होगी और न ही पुलिस उनकी मदद कर पाएगी। लेकिन कुछ पुलिस वालों के चलते हर पुलिस वाले को मदद न करने वाला मान लेना भी समाज के लिए बेहतर होगा। ऐसी सूरत समाज में कुछ लोग ऐसे पुलिसवालों को उनका काम दिलाने के लिए अजीबोगरीब कदम उठा लेते हैं। कुछ कदम आपको हंसाते हैं तो कुछ आपको भीतर तक झकझोर देते हैं। हमारी खबर में देखिए ऐसा ही एक वीडियो। PuraniDelhiTakies के बैनर तले यूट्यूब पर PDT GyANDUu नाम से साझा किए गए वीडियो में एक लड़की थाने में अपनी एफआईआर लिखाने के लिए कुछ ऐसा बोलती है, कि थानेदार भी हिल जाता है। आप खुद ही सुनिए लड़की ने आखिर ऐसा क्या कह दिया?

(इस वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि लोग थाने में इसलिए नहीं जाते क्योंकि आसानी से उनकी रिपोर्ट लिखी ही नहीं जाती और छोट मोटी घटनाओं को पुलिस वाले भी सीरियसली नहीं लेते है, लेकिन पुलिस को उनका फर्ज याद दिलाना भी हमारी ही काम है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत