1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IS के आतंकियों ने 38 भारतीयों के सिर में करीब से मारी थी गोली, डेथ सर्टिफिकेट से हुआ खुलासा

IS के आतंकियों ने 38 भारतीयों के सिर में करीब से मारी थी गोली, डेथ सर्टिफिकेट से हुआ खुलासा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2018 10:16 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 12:00 am IST

इराक में काम करने गए 38 भारतीयों को ISIS के आतंकवादियों ने ही मारा था और उनकी हत्या सिर पर गोली मारकर की गई थी।

iraq indian killing- India TV Hindi
iraq indian killing

नई दिल्ली: आज ये आधिकारिक तौर पर कनफर्म हो गया कि  इराक में काम करने गए 38 भारतीयों को ISIS के आतंकवादियों ने ही मारा था और उनकी हत्या सिर पर गोली मारकर की गई थी। बगदादी के आतंकियों ने प्वाइंट ब्लैंक रेंज पर शूट किया था। इंडिया टीवी के पास इराक में मारे गए इन लोगों के डेथ सर्टिफिकेट मौजूद हैं। हरसिमरनजीत सिंह, सोनू, निशान सिंह, हरीश कुमार, रंजीत सिंह और मनजिंदर सिंह इन सभी लोगों के सर्टिफिकेट इंडिया टीवी को मिले।

सर्टिफिकेट में साफ तौर पर कहा गया है कि इनकी मौत  सिर पर बुलेट इंजरी यानी सिर पर गोली लगने की वजह से हुई। सर्टिफिकेट से पता चलता है कि इन सभी लोगों को एक साथ एक ही इलाके में मारा गया। डेथ0 सर्टिफिकेट के मुताबिक मोसुल के पास निनेवाह इलाके में आतंकवादियों ने भारतीयों की हत्या की थी। आपको बता दें कि इराक की हेल्थ मिनिस्ट्री से क्लीयरेंस मिलने के बाद बगदाद में इंडियन एंबेसी के ऑफिसर उमेश कुमार ने ये सर्टिफिकेट जारी किए।

इस बीच आज केंद्र सरकार ने मारे गए लोगों के परिवारवालों को दस दस लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इससे पहले पंजाब सरकार ने कल पांच लाख रुपए की फाइनेंशियल हेल्प देने की बात कही थी। आज इसी मुद्दे पर पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने पार्लियामेंट की छत पर जाकर प्रदर्शन भी किया था।

death certificate
death certificate

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत