1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सलाम जिंदगी: न हाथ और न पैर फिर भी खुश है यह इंसान

सलाम जिंदगी: न हाथ और न पैर फिर भी खुश है यह इंसान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2015 12:34 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 12:44 pm IST

नई दिल्ली: “हाथों की लकीरों को तकदीर न समझ ऐ-गालिब, तकदीरें तो उनकी भी होती हैं जिनके हाथ नहीं होते।” जरा कल्पना कीजिए कि किसी व्यक्ति के न दोनों हाथ हों और न ही दोनों

सलाम जिंदगी: न हाथ और न...- India TV Hindi
सलाम जिंदगी: न हाथ और न पैर फिर भी खुश है यह इंसान

नई दिल्ली: “हाथों की लकीरों को तकदीर न समझ ऐ-गालिब, तकदीरें तो उनकी भी होती हैं जिनके हाथ नहीं होते।” जरा कल्पना कीजिए कि किसी व्यक्ति के न दोनों हाथ हों और न ही दोनों पैर फिर भी वो आपसे और हमसे ज्यादा खुश रहता हो तो आपको थोड़ा हैरानी होगी। हम और आप जीवन में किसी न किसी कमी को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं, लेकिन जब आप 32 साल के निक वुजिकिक की कहानी सुनेंगे तो आप रो पड़ेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले निक न सिर्फ जिंदादिली की मिसाल है बल्कि वो उन अन्य लोगों को मोटिवेशनल ट्रेनिंग देते हैं जिन्हें इसकी सख्त दरकार है। एटीट्यूड इज अल्टीट्यूड स्पीच संस्था के प्रेसिडेंट निक करीब 50 देशों का दौरा कर चुके हैं।

खुद को कमजोर नहीं मानते निक- स्कूल में अपने साथ हुए गलत व्यवहार के कारण एक बार तो निक ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जानकारी के मुताबिक जन्म से ही निक के हाथ और पैर नहीं थे, फिर भी उन्होंने जिंदगी को जीना जारी रखा। वो इस अक्षमता के बावजूद न सिर्फ फुटबॉल खेलते हैं बल्कि वो तैराकी और स्काईडाइविंग का भी भरपूर लुत्फ उठाते हैं। वो लव विदाउट नाम से एक किताब भी लिख चुके हैं।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत