1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कार में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने धर दबोचे महिला सहित तीन लोग

कार में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने धर दबोचे महिला सहित तीन लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2018 11:03 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 11:03 pm IST

सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे । 

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके में कार में कथित रूप से देह व्यापार करने के मामले में पुलिस ने आज 22 वर्षीय की एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। भोपाल के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के एक रेस्टोरेंट के निकट सुनसान इलाके में खड़ी की गई कार से दौरान देह व्यापार में शामिल एक लड़की एवं दो लड़के को गिरफ्तार कर लिया । ये लोग आपत्तिजनक हालत में थे । 

उन्होंने कहा कि पुलिस को देखते ही आरोपी काफी घबड़ा गये एवं भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। लोढ़ा ने बताया कि गिरफ्तार की गई लड़की महाराष्ट्र की रहने वाली है, जबकि दोनों लड़के भोपाल के निवासी है, जिनकी पहचान दिलीप कुमार गोयल (32) एवं अर्जुन पाल (28) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि तलाशी लेने पर कार से 5,000 रूपये नगद, तीन मोबाइल फोन एवं कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। लोढ़ा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शाहपुरा थाने में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत