1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मथुरा: बिना वीजा के 18 वर्षों से रह रहे तीन विदेशी पकड़े गए

मथुरा: बिना वीजा के 18 वर्षों से रह रहे तीन विदेशी पकड़े गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 17, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 02:33 pm IST

जिले में खुफिया विभाग ने बिना वैध दस्तावेजों के, पिछले 18 वर्षों से गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बे में रह रहे तीन विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक तो पिछले पांच वर्ष से रह रहा था।

Mathura- India TV Hindi
Mathura

मथुरा। जिले में खुफिया विभाग ने बिना वैध दस्तावेजों के, पिछले 18 वर्षों से गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बे में रह रहे तीन विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक तो पिछले पांच वर्ष से रह रहा था। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘गोवर्धन और राधाकुण्ड में प्रति वर्ष हजारों विदेशी नागरिक गिरिराज भक्ति के लिये आते हैं। दर्जनों विदेशी श्रद्धालु टूरिस्ट वीजा पर आकर यहां रहते भी हैं। कुछ तो वीजा का समय समाप्त हो जाने के बाद भी नहीं जाते। यह गैरकानूनी है। इसलिए कार्रवाई कर उन्हें वापस भेजना पड़ता है।’’ 

बीट प्रभारी सोमदत्त शर्मा ने बताया, ‘‘पकड़े गए तीन विदेशियों में से एक यूक्रेन निवासी वाल्दीजेव ईगौर उर्फ ईशान, रूस निवासी फोरसेव वास्ली उर्फ भक्ति प्रसाद और लातविया निवासी दमित्री पौलुकस हैं। यह तीनों राधाकुंड में किराये पर रह कर भजन कीर्तन करते थे। इनमें से एक दमित्री पर पिछले दिनों राजस्थान के एक सिरफिरे युवक ने जानलेवा हमला कर दिया था।’ उन्होंने बताया, ‘‘इन सभी विदेशी नागरिकों के बारे में उनके दूतावास को जानकारी दिए जाने के बाद विधिक कार्यवाही की जा रही है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत