1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के तीन अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा

हरियाणा के तीन अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 08:32 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 08:32 pm IST

हरियाणा पुलिस के तीन अधिकारियों को वर्ष 2020 के ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से सम्मानित किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Three Haryana officials to be awarded the Union Home Minister's Medal- India TV Hindi
Three Haryana officials to be awarded the Union Home Minister's Medal Image Source : FILE

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के तीन अधिकारियों को वर्ष 2020 के ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से सम्मानित किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैथल के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन तथा उप निरीक्षक अनिल कुमार और रीता रानी देशभर के उन 121 पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें इस पदक के लिए चुना गया है। 

राज्य पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि सावन को छह साल की एक बच्ची के बलात्कार की त्वरित जांच करने के लिए पदक दिया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि घटना के समय सावन झज्जर के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि पीड़िता उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की बेटी थी और वह परिवार जिले के बहादुरगढ़ इलाके में किराए पर रहता था। बच्ची का बलात्कार एक अन्य किराएदार ने किया था।

सावन ने इस अपराध की जांच छह दिन में पूरी कर ली थी जिससे आरोपी को दोषी सिद्ध करने में कामयाबी हासिल हुई। इसके अलावा फरीदाबाद में तैनात अनिल कुमार और पंचकूला में तैनात रीता रानी को भी पदक से नवाजा जाएगा। अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक की स्थापना 2018 में की गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।