1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के बड़गाम में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी गड़बड़ी की थी तैयारी

कश्मीर के बड़गाम में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी गड़बड़ी की थी तैयारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2020 06:51 am IST,  Updated : Mar 12, 2020 06:51 am IST

कश्मीर के बड़गाम जिले में जैश ए मोहम्मद आतंकवादी संगठन के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Terrorist Arrested- India TV Hindi
Terrorist Arrested

श्रीनगर। कश्मीर के बड़गाम जिले में जैश ए मोहम्मद आतंकवादी संगठन के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से सक्रिय थे। 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “गोपनीय सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने दिलावर सोफी और समीर युसूफ गनी को गिरफ्तार किया जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सदस्य हैं। गिरफ्तार किया गया तीसरा सदस्य नाबालिग है। सभी बड़गाम स्थित चदूरा के निवासी हैं।” 

प्रवक्ता ने कहा कि तीनों विभिन्न प्रकार की ध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल थे और आतंकवादियों को शरण और सहायता देते थे। उनके द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर आपराधिक गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाला सामान, हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत