1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेना ने नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया, तीन आतंकवादी मारे गए

सेना ने नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया, तीन आतंकवादी मारे गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 07:33 am IST,  Updated : Jun 02, 2020 07:33 am IST

सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

Three Pakistan terrorists killed as Army foils major infiltration bid along LoC in J-K's Rajouri- India TV Hindi
Three Pakistan terrorists killed as Army foils major infiltration bid along LoC in J-K's Rajouri Image Source : PTI

जम्मू: सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया। ये आतंकवादी हथियारों से लैस थे। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरफ से आतंकवादियों ने 28 मई को नौशेरा के कलाल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी लेकिन वे घुसपैठ निरोधी अभियान में मारे गए। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि तलाश दल ने सोमवार सुबह तीनों आतंकवादियों के शव को ढूंढ लिया लेकिन दुश्मन की चौकी नजदीक होने की वजह से वह शवों को कब्जे में नहीं ले पाए। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में दो एके असॉल्ट राइफल, 13 कारतूस, अमेरिका निर्मित एक एम-16 ए2 राइफल, छह कारतूस, चीन निर्मित एक 9-एमएम का पिस्तौल, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल), छह ग्रेनेड, पांच हथगोले, दो चाकू और भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वहां से भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ, दवाइयां और 17,000 रुपये बरामद किये गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।