1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सेना को मिली कामयाबी, तीन पाकिस्‍तानी जासूस गिरफ्तार

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सेना को मिली कामयाबी, तीन पाकिस्‍तानी जासूस गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 10:57 am IST,  Updated : Jun 07, 2019 10:57 am IST

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी जासूसों पर सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई जारी है। जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के एक जॉइंट ऑपरेशन के बाद तीन पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया गया है।

Pakistani Spy- India TV Hindi
Pakistani Spy

जम्‍मू कश्‍मीर में पाकिस्‍तानी जासूसों पर सुरक्षा बलों की सख्‍त कार्रवाई जारी है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और भारतीय सेना के एक जॉइंट ऑपरेशन के बाद तीन पाकिस्‍तानी जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कि पिछले हफ्ते भी सुरक्षा बलों ने तीन जासूसों को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर आज ताजा गिरफ्तारियां की गई हैं। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सेना और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की संयुक्‍त टीम ने आज तीन जासूसों को हिरासत में लिया है। ये गिरफ्तारियां उधमपुर, कठुआ और डोडा से की गई हैं। ये जासूस लगातार हिजबुल के हैंडलर अजीज के संपर्क में थे। गिरफ्तार हुए जासूसों की पहचान कठुआ के सद्दाम, उधमपुर के सफदर अली और कठुआ के ही सलीम के रूप में हुई है। 

बता दें कि पिछले हफ्ते ही सुरक्षा बलों ने तीन अन्‍य जासूसों को गिरफ्तार किया था। इसनके नाम मुश्‍ताख अहमद, नदीम अख्‍तर और अब्‍दुल करीम हैं। इन्‍हीं की निशानदेही पर आज एक बार फिर पाकिस्‍तानी जासूसों की गिरफ्तारी की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत