1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बेगूसराय में लड़की के अपहरण का प्रयास कर रहे तीन लोगों की पीट कर हत्या

बिहार: बेगूसराय में लड़की के अपहरण का प्रयास कर रहे तीन लोगों की पीट कर हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2018 11:47 pm IST,  Updated : Sep 07, 2018 11:47 pm IST

भीड़ ने स्कूल के भीतर से 11 वर्षीय लड़की को अगवा करने का प्रयास कर रहे तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को छौदाही आउटपोस्ट के तहत नारायणपुर गांव में हुई।

Begusarai Mob Lynching- India TV Hindi
Begusarai Mob Lynching

बेगूसराय (बिहार): भीड़ ने स्कूल के भीतर से 11 वर्षीय लड़की को अगवा करने का प्रयास कर रहे तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को छौदाही आउटपोस्ट के तहत नारायणपुर गांव में हुई। बंदूक के साथ बदमाश प्राथमिक स्कूल में घूस गए और एक स्थानीय निवासी की 11 वर्षीय बेटी को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की। 

एसपी ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। इसी बीच स्कूल से बच्चे भाग निकले और शोर मचाया। तब तक वहां पर बहुत सारे ग्रामीण पहुंच गए इससे घबराकर बदमाश गोलियां चलाने लगे। गोली खत्म होते ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया और ईंट-पत्थर बरसाए और लाठियों से उन्हें मारा। 

जब तक पुलिस की टीम वहां पहुंचती इलाके का कुख्यात अपराधी मुकेश महतो दम तोड़ चुका था जबकि उसके दो साथी श्याम सिंह और हीरा सिंह की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है और कानून अपने हाथ में लेने वालों कोगिरफ्तार किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत