1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देह व्यापार की आरोपी सोनू पंजाबन पर फायरिंग, पुलिस को ‘लेडी डॉन’ पर ही है शक

देह व्यापार की आरोपी सोनू पंजाबन पर फायरिंग, पुलिस को ‘लेडी डॉन’ पर ही है शक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 05:04 pm IST

देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन की कार पर दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में देर रात गोलियां चलीं।

देह व्यापार का गिरोह...- India TV Hindi
देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन की कार पर दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में देर रात गोलियां चलीं। Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: देह व्यापार का गिरोह चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन की कार पर दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में देर रात गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि सोनू पंजाबन अपने भाई के साथ गीता कॉलोनी में किसी जानकार से मिलकर वापस लौट रहीं थी तभी पुश्ता रोड पर तीन कार सवारों ने सोनू की कार को ओवरटेक किया और गोलियां बरसा दीं। हालांकि, दोनों सेफ हैं किसी के गोली नहीं लगी है।

घटना रात करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है। दो गोलियां कार के सामने का शीशा चीरते हुए ड्राइविंग सीट के आसपास लगीं और एक गोली कार के साइड वाले शीशे पर लगी। किस्मत अच्छी रही कि तीनों गोलियां ड्राइविंग सीट के अगल-बगल से गुजर गईं।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने IPC की धारा 308, 506 और ऑर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे खुद खुद सोनू पंजाबन का ही हाथ है। बता दें कि सोनू पंजाबन पर 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं और फिलहाल पे रोल पर जेल से बाहर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत