1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के मोती नगर में तीन मंजिला इमारत गिरी, 10 घायल

दिल्ली के मोती नगर में तीन मंजिला इमारत गिरी, 10 घायल

 Written By: Agency
 Published : Apr 22, 2015 11:13 am IST,  Updated : Apr 22, 2015 11:23 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक रिहायशी इलाके में बुधवार को तीन मंजिला इमारत में गैस सिलिंडर में हुए विस्फोट के बाद इमारत ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में 10 लोग घायल

दिल्ली में तीन मंजिला...- India TV Hindi
दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक रिहायशी इलाके में बुधवार को तीन मंजिला इमारत में गैस सिलिंडर में हुए विस्फोट के बाद इमारत ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

घटना पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में सुबह लगभग 7.45 बजे हुई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, एक तीन मंजिला इमारत में गैस सिलिंडर में विस्फोट होने के बाद इमारत ढह गई। बचाव और राहत कार्य जारी है। आठ लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत