1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुरी स्टेशन पर तीन रेलगाड़ियों में लगी आग

पुरी स्टेशन पर तीन रेलगाड़ियों में लगी आग

 Written By: IANS
 Published : Nov 13, 2015 07:22 am IST,  Updated : Nov 13, 2015 07:23 am IST

भुवनेश्वर: ओडिशा में गुरुवार को पुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ीं तीन एक्सप्रेस ट्रेनों की पांच बोगियों में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईस्ट कोस्ट रेलवे

पुरी स्टेशन पर तीन...- India TV Hindi
पुरी स्टेशन पर तीन रेलगाड़ियों में लगी आग

भुवनेश्वर: ओडिशा में गुरुवार को पुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ीं तीन एक्सप्रेस ट्रेनों की पांच बोगियों में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली नंदन कानन एक्सप्रेस और पुरी-तिरुपति एक्सप्रेस में आग लग गई।

प्लेटफार्म नं .6 पर पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस की एक बोगी का छोटा सा हिस्सा आग की चपेट में आ गया, जिसके बाद दमकलकर्मियों को तुरंत सूचित किया गया।

नंदनकानन एक्सप्रेस में पहले आग लगी, इसके बाद बगल के ट्रैक पर खड़ी पुरी-तिरुपति एक्सप्रेस में आग फैल गई।

ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। इसके कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद मिल सकेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के जनसंपर्क अधिकारी निराकार दास ने कहा कि यात्रियों को ट्रेन से उतरने के आधे घंटे बाद नंदनकानन एक्सप्रेस में आग लग गई।

इस बीच, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शक के दायरे में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत