1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस को धमकी देने के आरोप में टीएमसीपी नेता गिरफ्तार

पुलिस को धमकी देने के आरोप में टीएमसीपी नेता गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 17, 2015 01:07 pm IST,  Updated : Jun 17, 2015 01:07 pm IST

  रानीगंज: सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के ब्लॉक अध्यक्ष को कथित रूप से पुलिस के वाहन में आग लगाने और थाने पर बम फेंकने की धमकी देने आरोप में गिरफ्तार किया गया है

पुलिस को धमकी देने के...- India TV Hindi
पुलिस को धमकी देने के आरोप में टीएमसीपी नेता गिरफ्तार

  रानीगंज: सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के ब्लॉक अध्यक्ष को कथित रूप से पुलिस के वाहन में आग लगाने और थाने पर बम फेंकने की धमकी देने आरोप में गिरफ्तार किया गया है और संगठन से निलंबित कर दिया गया है।

     बद्र्धमान जिले के रानीगंज स्थित टीटीपी कॉलेज के बाहर कल यह घटना तब हुई जब कॉलेज में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर तृणमूल छात्र परिषद टीएमसीपी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानाचार्य से मिलने के लिए जा रहा था और उसी समय कॉलेज के बाहर पुलिस की वैन नजर आई।

     पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के वाहन को देखते ही टीएमसीपी के ब्लॉक अध्यक्ष सौमित्र बंदोपाध्याय ने फोन पर पुलिस को कथित रूप से धमकी दी। उन्हें पुलिस को सरकारी नौकर और कथित रूप से यह कहते हुए सुना गया, मैं आपको पांच मिनट का समय देता हूं। यदि ओसी पांच मिनट में नहीं आते तो मैं यह वाहन जला दूंगा और यदि वह तब भी नहीं आते तो मैं थाने को उड़ा डालूंगा।

     आसनसोल के टीएमसीपी नेता वी. शिवदासन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा ने बंदोपाध्याय को शाम को निलंबित कर दिया। लोक सेवकों को दायित्व का निर्वाह करने से रोकने के आरोप में रानीगंज पुलिस थाने में बंदोपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिसके बाद उन्हें शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत