1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी की नसीहत पर अमल कर साइकिल से संसद भवन सफर करते है एक सांसद

मोदी की नसीहत पर अमल कर साइकिल से संसद भवन सफर करते है एक सांसद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 22, 2015 02:33 pm IST,  Updated : Apr 22, 2015 04:25 pm IST

नई दिल्‍ली: पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से साईकल का प्रयोग करने को कहा। लेकिन कहने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी नहीं सोचा था कि उनकी यह नसीहत

मोदी की नसीहत पर अमल कर...- India TV Hindi
मोदी की नसीहत पर अमल कर साइकिल से सफर करते है एक सांसद

नई दिल्‍ली: पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से साईकल का प्रयोग करने को कहा। लेकिन कहने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी नहीं सोचा था कि उनकी यह नसीहत उनका ही एक सांसद इतनी जल्दी अमल कर लेगा। जी हां ऐसा ही कुछ राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी सांसद अर्जुनराम मेघवाल करते दिख आजकल चर्चा में है। आज से पहले रंग बिरंगी पगड़ी उनकी पहचान हुआ करती थी लेकिन अब से उनकी नई पहचान उनकी साईकिल भी बन गई है। मेघवाल का कहना है कि साईकिल से सफर करने की प्रेरणा उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली जिन्होंने देशवासियों से हफ्ते में एक दिन साईकिल का इस्तेमाल करने की अपील की है।

मेघवाल का घर संसद भवन से कुछ ही दूरी पर है जिसके लिए अब तक वो कार से सफर करते थे। लेकिन अब मोदी की नसीहत मानते हुए साईकिल से आने लगे हैं। और चूंकि संसद भवन एक अतिसुरक्षित क्षेत्र है लिहाजा इसके लिए उन्हें कुछ औपचारकिताएं भी पूरी करनी पड़ीं। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को पत्र लिख कर अनुमति ली और पूछा कि उनकी साईकिल कहां खड़ी होगी। इस पर उन्हें बताया गया कि वो अगर चाहें तो सांसदों के लिए आरक्षित कार पार्किंग में ही इसे खड़ी कर सकते हैं।

पहले ही दिन सोमवार शाम जब लोकसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद वो अपनी साईकिल लेने आए तो उनकी साईकल के पिछले पहिए की हवा निकली हुई थी यह देख कर वह साईकिल को पैदल ही लेकर घर चले गए।

 
मेघवाल का यह कदम बहुत प्रतीकात्मक भी है। क्या पता उन्हें देख कर कुछ और दूसरे सांसद भी संसद आने के लिए साईकिल का इस्तेमाल करने लगें। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने इस इरादे पर कब तक कायम रहते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत