1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी आज से 2 दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर

पीएम मोदी आज से 2 दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2015 06:40 am IST,  Updated : Jun 06, 2015 09:54 am IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर रवाना होंगे। इस एतिहासिक दौरे पर नरेंद्र मोदी शेख हसीना के साथ चाय पर चर्चा और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश सचवि एस. जयशंकर ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश पहुंचे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर रवाना होंगे। इस एतिहासिक दौरे पर नरेंद्र मोदी शेख हसीना के साथ चाय पर चर्चा और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

विदेश सचवि एस. जयशंकर ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 36 घंटे की ढाका यात्रा के दौरान भूमि सीमा समझौता आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा साथ ही 20 समझौतों पर मुहर लग सकती है।

इस दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे जिसके बाद से बांग्लादेश के टीवी कार्यक्रम भारत में भी देखे जा सकेंगे।

यात्रा के कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी देर सुबह ढाका पहुंचेंगे, जिसके बाद उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाएंगे और वहां से देश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के बंगबंधु स्मृति संग्रहालय जाएंगे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और ममता बनर्जी के साथ दोपहर के भोजन के बाद मोदी 2 सीमापार बस सेवाओं, कोलकाता-ढाका-अगरतला बस सेवा और ढाका-गुवाहाटी-शिलांग बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके बाद मोदी और हसीना भूमि की अदला-बदली के क्रियान्वयन के लिए भूमि सीमा समझौते से संबंधित दस्तावेजों और नियमों के आदान प्रदान के समारोह में हिस्सा लेंगे।

दोनों नेताओं के बीच इसके बाद द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस वार्ता में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे और दोनों देश कई परियोजनाओं की सांकेतिक नींव रखेंगे। इसके बाद दोनों नेता अपना संयुक्त बयान जारी करेंगे। मोदी, शेख हसीना द्वारा आयोजित एक रात्रि भोज में शामिल होंगे।

इसके बाद नरेंद्र मोदी यात्रा के दूसरे दिन श्रीश्री ढाकेश्वरी मंदिर, रामकृष्ण मिशन और ढाका में भारतीय उच्चायुक्त के नए दूतावास परिसर का दौरा करेंगे। वह बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद के साथ दोपहर भोज पर मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

मोदी इसके बाद कई बांग्लादेशी नेताओं, राजनीतिज्ञों और व्यवसाइयों से मुलाकात करेंगे। विपक्ष की नेता बेगम रौशन इरशाद और पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया भी इस दौरान मोदी से मुलाकात करेंगीं।

वह बांग्लादेश के वामपंथी दलों के नेताओं और उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। स्वदेश रवाना होने से पहले मोदी बंगबंधु स्टेडियम में बांग्लादेश के विभिन्न समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत