1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज की रात होगी साल की सबसे लंबी रात

आज की रात होगी साल की सबसे लंबी रात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 22, 2015 09:23 pm IST,  Updated : Dec 22, 2015 09:24 pm IST

आज का दिन साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। साल की 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को दिन 10 घंटे 122 मिनट का होगा और रात 13 घंटे 48 मिनट की होगी।

sun set- India TV Hindi
sun set

नई दिल्ली: आज का दिन साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होगी। साल की 22 दिसंबर और 23 दिसंबर को दिन 10 घंटे 122 मिनट का होगा और रात 13 घंटे 48 मिनट की होगी।

भूगोल शास्त्र के अनुसार सूर्य उत्तरी गोलार्ध में मौजूद होकर मकर रेखा में होता है। जिससे दिन छोटा और रात लंबी हो जाती है।

इस साल यह स्थिति मंगलवार से बनेगी। जिसके कारण राते सर्द होगी। जबकि दिन का तापमान फिर से 29 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 22 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन रहेगा। इसके बाद से दिन की अवधि धीरे—धीरे बढ़ने लगती है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है। जिसके कारण ऐसा हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शास्त्रों के अनुसार अब शिशिर ऋतु प्रारंभ हो गई है। सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा पर चमकेगा। यही वजह है कि दक्षिणी गोलार्ध में गर्मी होती है और उत्तरी गोलार्ध में सर्दी होती है।

आज दिन की अवधि 10 घंटे 12 मिनट की होगी। रात 13 घंटे 48 मिनट की रहेगी। इस दौरान उत्तरी ध्रुव पर रात हो जाती है, जबकि दक्षिणी ध्रुव पर 24 घंटे तक दिन रहता है। वहीं 21 मार्च को सूर्य भूमध्य रेखा पर सीधा रहता है, जिससे चलते दोनों गोलार्ध में दिन-रात बराबर होते हैं।

22 दिसम्बर को सूर्य आकाश के जिस जेनित के अधोबिन्दु पर चमकने वाली इस खगोलीय घटना को भारतीय ज्योतिष विज्ञान में मकर सायन और खगोल में ‘विंटर सोलस्टिक’ कहा जाता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत