1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा-26 जनवरी को हिंसा फैलाने की बड़ी साजिश थी, गिरफ्तारी कानून के मुताबिक हुई

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा-26 जनवरी को हिंसा फैलाने की बड़ी साजिश थी, गिरफ्तारी कानून के मुताबिक हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2021 12:28 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 12:32 pm IST

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में हिंसा फैलाने की बड़ी साजिश थी लेकिन दिल्ली पुलिस की समझदारी के चलते साजिशकर्ता अपने मंसूबों में कामयाब नहीं सके।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा-26 जनवरी को हिंसा फैलाने का बड़ी साजिश की गई थी, टूल किट की जांच में पता- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा-26 जनवरी को हिंसा फैलाने का बड़ी साजिश की गई थी, टूल किट की जांच में पता चला Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में हिंसा फैलाने की बड़ी साजिश थी लेकिन दिल्ली पुलिस की समझदारी के चलते साजिशकर्ता अपने मंसूबों में कामयाब नहीं सके। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि टूल किट की जांच के दौरान इस साजिश की परतें खुल रही हैं। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाकर दंगा फैलाने का एक बड़ा षडयंत्र रचा गया था। इस मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

वहीं टूल किट मामले में दिशा की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा-दिशा रवि की गिरफ़्तारी कानून और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए हुई है। कानून 22 साल और 50 साल की उम्र में कोई अंतर नहीं करता। कोर्ट ने गिरफ़्तारी को सही मानते हुए 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। जो लोग कहते हैं कि गिरफ़्तारी में कोई कमी है ये बिल्कुल मिथ्या है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत