नई दिल्ली: दिग्विजय सिंह जो कि कांग्रेस के महासचिव हैं उन्होंने रुछ ही महिनों पहले एक पत्रकार अमृता राय से शादी कर ली। उन्होंने चेन्नई में सात फेरे लिए थे। साल 2014 में इन दोनों की तस्वीरें सोशल साईट्स पर लीक हुई थी। आपको बता दे कि अमृता राय, दिग्विजय सिंह से 22 साल छोटी है। आज हम आपको उन राजनितिक नेताओं के बारे में बता रहे हैं जो अपनी लव स्टोरी के लिए विवादों में रहे।
1. दिग्विजय सिंह आैर अमृता राय: दिग्विजय सिंह ने साल 2014 में अमृता और अपने रिश्ते की बात स्वीकार की थी। उन्होंने ट्विट करके लिखा था कि अमृता और उनके पति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई है। जैसे ही इस पर कोई फैसला होता है हम इस रिश्ते को औपचारिक नाम दे देंगे। आपको बता दे कि दिग्विजय सिंह की पत्नी की बीते साल 2013 में लंबी बिमारी के बाद मौत हो गई थी। दिग्विजय सिंह की चार बेटियां और एक बेटा है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और