1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छोटा राजन गिरफ्तार, ये 5 अब भी हैं फरार!

छोटा राजन गिरफ्तार, ये 5 अब भी हैं फरार!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2015 10:18 am IST,  Updated : Oct 27, 2015 01:05 pm IST

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए इंडोनेशियाई सरकार से बातचीत करेगी। हालांकि छोटा राजन पुलिस की गिरफ्त

छोटा राजन गिरफ्तार, ये...- India TV Hindi
छोटा राजन गिरफ्तार, ये 5 अब भी हैं फरार!

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए इंडोनेशियाई सरकार से बातचीत करेगी। हालांकि छोटा राजन पुलिस की गिरफ्त में आ गया है लेकिन अभी भी देश के कई ऐसे दुश्मन हैं, जिसकी भारत की खुफिया एजेंसियों को तलाश है।

दाऊद इब्राहिम को भारत को सौंपने के लिए भारत सरकार ने बीते दिनों पाकिस्तान को नए सिरे से फाइल सौंपी। भारत ने पाकिस्तान में दाऊद की मौजूदगी को लेकर नवाज शरीफ सरकार को सबूत सौंपे हैं। इसमें उसके एड्रेस से लेकर कॉल डिटेल शामिल है।

लेकिन दाऊद ही नहीं भारत के कई वांटेड पाकिस्तान में स्वतंत्र घूम रहे हैं जो हर बार भारत सरकार की सत्ता को चुनौती देते हैं। भारत ने मई 2011 में पाकिस्तान को ऐसे 50 लोगों की सूची भी सौंपी थीं।

अगले स्लाइड्स में नज़र डालते हैं इनमें से पांच मोस्ट वांटेड पर......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत