राष्ट्रीय खबरें
सियाचिन में जीवित बचे सैनिक के लिए मुंबई के डब्बावालों ने मांगी दुआ
मुंबई: सियाचिन हिमनद में बर्फ की मोटी परत के नीचे दबने के बावजूद जीवित बचे सैनिक हनुमनथप्पा कोप्पड़ के लिए मुंबई के डब्बावालों ने आज दुआ मांगी। परेल में यहां इस मौके पर डब्बावालों ने बैनर लिया हुआ था जिसपर लिखा था- हे प्रभु, हनुमनथप्पा को लंबी उम्र दें। पढ़ने के लिए क्लिक करें
दिल्ली सरकार सम-विषम योजना फिर शुरू करने पर कर रही विचार
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सम विषम योजना के प्रस्तावित दूसरे चरण के क्रियान्वयन को लेकर अपने मंत्रियों और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। परीक्षण कार्यक्रम एक से 15 जनवरी तक चलाया गया था और रविवार को इससे छूट दी गयी थी। विभिन्न मंचों के जरिए मिले सकारात्मक जवाब पर सरकार योजना को फिर से शुरू करने पर विचार कर रही है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
हेडली की गवाही झूठ का पुलिंदा, भारत के मनमाफिक बयान: रहमान मलिक
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने 2008 मुंबई हमलों के मामले में डेविड हेडली की गवाही को झूठ का पुलिंदा बताया है। मलिक ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी के गढ़े हुए इकबालिया बयान से पाकिस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय खबरें
सैंडर्स ने क्लिंटन को हराया, ट्रंप को न्यू हैंपशायर में जीत
मैनचेस्टर: न्यू हैंपशायर में आयोजित प्राइमरी में बर्नी सैंडर्स ने हिलेरी क्लिंटन को हरा दिया है और वाशिंगटन के सत्ता प्रतिष्ठान के खिलाफ मौजूदा गुस्से को भुनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने भी दो उम्मीदवारों को हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
पठानकोट हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं: क्लैपर
वाशिंगटन: अमेरिका के खुफिया प्रमुख ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के संबंध पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के बाद से ‘‘तनावपूर्ण बने हुए’’ हैं और इस वर्ष भारत के पाकिस्तान के साथ संबंध हमले से जुड़े आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की इस्लामाबाद की इच्छा पर निर्भर रहने की संभावना है।
पाकिस्तान में महिला कॉलेज के निकट गोलीबारी से मची अफरा-तफरी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला कॉलेज के निकट गोलीबारी के कारण मची अफरा-तफरी में आज कम-से-कम 12 लड़कियां घायल हो गयीं। यह घटना रावलपिंडी के सर सैयद चौक इलाके में स्थित गवर्नमेंट वकार-उन-निसा गर्ल्स कॉलेज की है।
बिज़नेस की खबरें
रिलायंस Jio की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने उतारा चौथा LYF 4G स्मार्टफोन, कीमत 6490 रुपए
नई दिल्ली। रिलायंस ने अपनी बहुप्रतीक्षित 4G सर्विस जियो की लॉन्चिंग से पहले अपनी स्मार्टफोन की रेंज को विस्तार देना शुरू कर दिया है। कंपनी ने LYF ब्रांड के तहत चौथा और सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ़्लेम 1 पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को अपने रिटेल आउटलेट रिलायंस डिजिटल पर 6,490 रुपए में लिस्ट किया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
मैगी के बाद अब हॉर्लिक्स फूडल्स, नॉर सूपी नूडल्स और चिंग्स के नूडल्स जांच में फेल
नई दिल्ली। मैगी के बाद एक बार फिर से नूडल्स के सैंपल फेल होने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बाराबंकी के एक मॉल से नॉर के सूपी नूडल्स, हॉर्लिक्स के फूडल्स और चिंग्स के नूडल्स के सैंपल लिए थे। इनमें राख (ऐश) तय लिमिट से ज्यादा मिली है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
रेलवे 120 एलएचबी कोच का करेगी बांग्लादेश निर्यात
नयी दिल्ली: रेलवे 120 आधुनिक एलएचबी कोच का निर्यात बांग्लादेश को करेगी जिसकी लागत 367 करोड़ रपए होगी और 40 कोच की पहली खेप मार्च में रवाना होगी। रेलवे मंत्रालय एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह रेलवे द्वारा निर्यात की जा रही लिंक हॉफमैन बुश :एलएचबी: कोच की अब तक की सबसे बड़ी खेप है।
मोदी सरकार देगी 5 लाख रुपए से भी कम में घर, 40 करोड़ लोगों का घर का सपना होगा पूरा
नई दिल्ली: मोदी सरकार न केवल स्मार्ट सिटी बनाने पर जोर दे रही है बल्कि वह पांच लाख रुपए से कम कीमत पर अफोर्डेबल हाउस भी उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। यह बात बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कही। उन्होंने कहा कि देश में कम कीमत वाले घर बहुत महत्वपूर्ण है। पढ़ने के लिए क्लिक करें
खेल की खबरें
हार के बावजूद मैच के काफी सकारात्मक पहलू रहे: धोनी
पुणे: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के हाथों पहले टी20 क्रिकेट मैच में मिली हार के बावजूद कहा कि इससे टी20 विश्व कप से पहले टीम की बल्लेबाजी को आंकने का मौका मिला है। श्रीलंका ने कल भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढत ले ली। पढ़ने के लिए क्लिक करें
महिला हाकी फाइनल में भारत खिताब का प्रबल दावेदार
गुवाहाटी: बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हाकी टीम कल दक्षिण एशियाई खेलों के फाइनल में श्रीलंका से खेलेगी तो उसका पलड़ा भारी रहेगा। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर है जबकि बाकी दो टीमें श्रीलंका और नेपाल एफआईएच रैंकिंग में भी शामिल नहीं है।
श्रीलंकाई टीम ने टर्निंग विकेट की उम्मीद की थी: सेनानायके
पुणे: भारत के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच के लिये यहां बनाये गए विकेट ने श्रीलंकाई स्पिनर सचित्रा सेनानायके को आस्ट्रेलियाई विकेटों की याद दिला दी और उन्होंने कहा कि उनकी टीम टर्निंग विकेट की अपेक्षा कर रही थी। सेनानायके ने कल पांच विकेट से मिली जीत के बाद कहा ,‘‘ यह आस्ट्रेलियाई विकेट की तरह था। हम टर्निंग विकेट की अपेक्षा कर रहे थे लेकिन यह तेज गेंदबाजों की मददगार थी।’’
एंटरटेनमेंट की खबरें
दिल टूटने के बाद विराट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ब्रेकअप की खबरें काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई है, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई थी। लेकिन हाल ही में विराट ने ऐसा कुछ किया है जिससे इस बात का अंदाजा लगया जा रहा है कि वाकई में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें
सलमान के लिए स्टार नहीं हैं कैटरीना, जानिए दबंग खान ने ऐसा क्यों कहा?
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को सबके सामने मजदूर बुलाया। दरअलस सलमान महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके के एक इंजनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट्स से बातचीत करने पहुंचे थे। पढ़ने के लिए क्लिक करें
थप्पड़ मामला: गोविंदा ने प्रशंसक से माफी मांगी
मुंबई-नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा द्वारा सात साल पहले एक प्रशंसक को थप्पड मारे जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें अपनी सलाह याद दिलाई, जिसके कुछ घंटे बाद अभिनेता ने इस मामले में माफी मांग ली है| न्यायाधीशों ने घटना की वीडियो क्लिप एक मोबाइल फोन पर देखी थी|