1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायुसेना के हमले में जैश के टॉप कमांडर मारे गए, भारत सरकार ने की पुष्टि

वायुसेना के हमले में जैश के टॉप कमांडर मारे गए, भारत सरकार ने की पुष्टि

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2019 11:45 am IST,  Updated : Feb 26, 2019 08:18 pm IST

विदेश मंत्रालय के सचिव विजय गोखले ने बताया कि सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद और भी कई आतंकी हमलों की साजिश कर रहा था

Top Jaish Commanders killed in Air Force Strike confirms MEA- India TV Hindi
Top Jaish Commanders killed in Air Force Strike confirms MEA

नई दिल्ली। पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कई टॉप कमांडर मारे गए हैं, भारत सरकार ने खुद इसकी पुष्टि की है, मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा की गई प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय के सचिव विजय गोखले ने बताया कि सूचना मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद और भी कई आतंकी हमलों की साजिश कर रहा था। 

विदेश सचिव ने बताया कि बालाकोट स्थित जैश के आतंकी ठिकाने पर किए गए हमले में बहुत बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, आतंकियों को सिखाने वाले और ऊंचे औहदे वाले कमांडर मारे गए हैं, उन्होंने बताया जिस कैंप पर हमला किया गया है उसे मौलाना युसुफ अजहर उर्फ उस्ताद घौरी चलाता था जो जैश के मुखिया मसूद अजहर का साला है। विदेश सचिव ने बताया कि खूफिया जानकारी मिली थी कि जैश-ए-मोहम्मद भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। 

विदेश सचिव ने यह भी साफ किया कि यह हमला जैश की कैंप को निशाना बनाते हुए किया गया है, इसमें स्थानीय नागरिकों किसी तरह का नुकसान न हो यह भी ध्यान में रखा गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत