1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या में 'राम जन्मभूमि न्यास' की अहम बैठक आज

अयोध्या में 'राम जन्मभूमि न्यास' की अहम बैठक आज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 16, 2015 08:05 am IST,  Updated : Jun 16, 2015 08:10 am IST

नई दिल्ली: अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर को लेकर आज 'राम जन्मभूमि न्यास' पर अहम बैठक होगी जिसमें मंदिर निर्माण से जुड़े फैसले लिये जायेंगे। न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास इस बैठक की

अयोध्या में 'राम...- India TV Hindi
अयोध्या में 'राम जन्मभूमि न्यास' की अहम बैठक आज

नई दिल्ली: अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर को लेकर आज 'राम जन्मभूमि न्यास' पर अहम बैठक होगी जिसमें मंदिर निर्माण से जुड़े फैसले लिये जायेंगे। न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही, बैठक में अशोक सिंघल, प्रवीण तोगड़िया भी शामिल हो सकते हैं।

वीएचपी के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि, यह बैठक उस प्रतिनिधि मंडल के गठन के लिए रखी है, जो पीएम नरेंद्र मोदी से मंदिर के निर्माण संबंधी मुद्दे पर बात करेगा।

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और अयोध्या, फैजाबाद में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

कुछ दिनों पहले ही अशोक सिंघल ने मुस्लिमों से अयोध्या, काशी और मथुरा के विवादास्पद स्थानों को सौंप देने की अपील की थी। सिंघल ने कहा था, 'हिंदुओं के तीर्थस्थल पर मुस्लिमों की पूजा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।'

रामजन्मभूमि न्यास की स्थापना वीएचपी द्वारा एक स्वतंत्र ट्रस्ट के रूप में 1993 में की गई थी। इसका उद्देश्य प्रस्तावित मंदिर का निर्माण करवाना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत