नई दिल्ली। कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मार्ग को साफ करने में भी दिक्कत पेश आ रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी की वजह से घाटी में हवाई यातायात लगातार सातवें दिन निलंबित रहा। इसके पहले हवाई यातायात कम दृश्यता की वजह से निलंबित था। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी तड़के शुरू हुई जिसके बाद जवाहर सुरंग के दोनों तरफ राजमार्ग पर बर्फ जमा हो गई। उन्होंने बताया कि राजमार्ग को साफ करने की कोशिश जारी है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अभियान में बाधा आ रही है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- भारी बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात निलंबित
भारी बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात निलंबित
कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मार्ग को साफ करने में भी दिक्कत पेश आ रही है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement