1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र : मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

उप्र : मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

 Written By: IANS
 Published : May 02, 2015 11:27 am IST,  Updated : May 02, 2015 11:28 am IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण लखनऊ से गोरखपुर के बीच रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रेल

उप्र : मालगाड़ी के 3...- India TV Hindi
उप्र : मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार तड़के एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण लखनऊ से गोरखपुर के बीच रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक रेल यातायात सामान्य करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गोंडा जिले के छपिया रेलवे स्टेशन के पास आज (शनिवार) तड़के करीब चार बजे एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

मालगाड़ी गोंडा से गोरखपुर की ओर जा रही थी। घटना की सूचना पर गोरखपुर से रेलवे के इंजीनियर तथा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। तेजी से पटरियों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। जल्द ही यातायात शुरू होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत