1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उप्र : मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात घंटों रहा बाधित

उप्र : मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात घंटों रहा बाधित

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 06:43 pm IST,  Updated : May 29, 2015 06:43 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हफ्ते के भीतर दूसरी रेल दुर्घटना शुक्रवार को भरवारी रेलवे स्टेशन के पास हो गई। मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे यातायात घंटों बाधित

उप्र : मालगाड़ी का...- India TV Hindi
उप्र : मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात घंटों रहा बाधित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक हफ्ते के भीतर दूसरी रेल दुर्घटना शुक्रवार को भरवारी रेलवे स्टेशन के पास हो गई। मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे यातायात घंटों बाधित रहा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भरवारी रेलवे स्टेशन के पास दोपहर बाद मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब मालगाड़ी मेन लाइन से लूप लाइन पर जा रही थी।

इस दुर्घटना से अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन कुछ घंटों के लिए पूरी तरह ठप हो गया। वहीं इंजन व दो डिब्बे रेलवे क्रॉसिंग पर फंस गए। इस कारण सड़क मार्ग पर भी यातायात ठप हो गया। तीन बजकर पांच मिनट पर बेपटरी हुई मालगाड़ी के डिब्बे को करीब 40 मिनट बाद हटाकर यातायात शुरू किया जा सका।

उल्लेखनीय है कौशांबी जिले में ही अटसराय रेलवे स्टेशन के निकट 25 मई को मूरी एक्सप्रेस बेपटरी हो गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा मुसाफिर जख्मी हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत