1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नक्सलियों का दुस्साहस! अब पटरी से उतारी ट्रेन, सभी यात्री सुरक्षित

नक्सलियों का दुस्साहस! अब पटरी से उतारी ट्रेन, सभी यात्री सुरक्षित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2021 07:54 am IST,  Updated : Apr 24, 2021 07:54 am IST

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया को बताया कि नक्सलियों द्वारा ट्रेन को पटरी से उतारे जाने की वारदात भांसी और बच्छेली रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय ट्रेन में 30 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। 

Train derailed by naxals in Chhattisgarh नक्सलियों का दुस्साहस! अब पटरी से उतारी ट्रेन, सभी यात्री स- India TV Hindi
नक्सलियों का दुस्साहस! अब पटरी से उतारी ट्रेन, सभी यात्री सुरक्षित Image Source : ANI

दंतेवाड़ा. नक्सलियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़ में भांसी और बच्छेली के बीच एक पैसेंजर ट्रेन को पटरियों से उतार दिया है। गनीमत ये रही कि ट्रेन को पटरी से उतारे जाने की इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया को बताया कि नक्सलियों द्वारा ट्रेन को पटरी से उतारे जाने की वारदात भांसी और बच्छेली रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय ट्रेन में 30 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए ड्रिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड जवान लगाए गए थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत