1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में ट्रेन के पटरी से उतरने से 2 की मौत, 8 घायल

कर्नाटक में ट्रेन के पटरी से उतरने से 2 की मौत, 8 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2015 08:31 am IST,  Updated : Sep 12, 2015 08:34 am IST

कलबुर्गी: मुंबई जा रही एक ट्रेन के नौ डिब्बे कर्नाटक के कलबुर्गी के निकट पटरी से उतर जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।कलबुर्गी

कर्नाटक में ट्रेन के...- India TV Hindi
कर्नाटक में ट्रेन के पटरी से उतरने से 2 की मौत, 8 घायल

कलबुर्गी: मुंबई जा रही एक ट्रेन के नौ डिब्बे कर्नाटक के कलबुर्गी के निकट पटरी से उतर जाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि यह हादसा कलबुर्गी से लगभग 20 किलोमीटर दूर मार्तुर गांव स्टेशन में हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने कहा, सिकंदराबाद से मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के मार्तुर स्टेशन पर पटरी से उतर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।

सिंह ने बताया कि देर रात सवा दो बजे के आसपास ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है और घायल लोगों को महाराष्ट्र के सोलापुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत