1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PICTURE: दोहरी रेल दुर्घटना के यात्रियों ने सुनाई आपबीती, सपनों पर फिरा पानी

PICTURE: दोहरी रेल दुर्घटना के यात्रियों ने सुनाई आपबीती, सपनों पर फिरा पानी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2015 09:43 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 10:35 pm IST

नई दिल्ली: दोहरी रेल दुर्घटना से प्रभावित एक यात्री सैयद इमरान अली दुबई जाने के लिए वीजा की औपचारिकता के तहत रूपये की व्यवस्था करने कामायनी एक्सप्रेस से इलाहाबाद लौट रहे थे, लेकिन हादसे में

PICTURE: दोहरी रेल हादसे के...- India TV Hindi
PICTURE: दोहरी रेल हादसे के यात्रियों ने सुनाई आपबीती

नई दिल्ली: दोहरी रेल दुर्घटना से प्रभावित एक यात्री सैयद इमरान अली दुबई जाने के लिए वीजा की औपचारिकता के तहत रूपये की व्यवस्था करने कामायनी एक्सप्रेस से इलाहाबाद लौट रहे थे, लेकिन हादसे में उनके सभी कागजात गुम गए हैं और फिलहाल उनकी इस योजना पर पानी फिर गया है।

वहीं, जनता एक्सप्रेस से नासिक में अपनी पत्नी को पवित्र गोदावरी नदी में कुंभ स्नान कराने ले जा रहे छोटू सिंह 62 को भी अब अपनी योजना पूरी करने के लिए बारह साल का इंतजार करना होगा।

इमरान 51 मुंबई से ही कामायनी एक्सप्रेस में सवार हुए थे और दुबई में बेहतर जिंदगी जीने की अपनी ख्वाहिश लिए वह गृहनगर इलाहाबाद जा रहे थे, ताकि वीजा की औपचारिकता पूरी करने हेतु रूपये की व्यवस्था कर सकें, लेकिन भविष्य ने उनके लिए कुछ और तय कर रखा था।

अगली स्लाइड में देखे हादसे की तस्वीरे-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत