1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PICTURE: दोहरी रेल दुर्घटना के यात्रियों ने सुनाई आपबीती, सपनों पर फिरा पानी

PICTURE: दोहरी रेल दुर्घटना के यात्रियों ने सुनाई आपबीती, सपनों पर फिरा पानी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2015 09:43 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 10:35 pm IST

नई दिल्ली: दोहरी रेल दुर्घटना से प्रभावित एक यात्री सैयद इमरान अली दुबई जाने के लिए वीजा की औपचारिकता के तहत रूपये की व्यवस्था करने कामायनी एक्सप्रेस से इलाहाबाद लौट रहे थे, लेकिन हादसे में

india

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अपने बिस्तर पर इमरान ने भाषा से कहा, ट्रेन तेज गति से पटरियों पर सरपट दौड़ी जा रही थी और मैं अपनी बर्थ पर जागते हुए दुबई जाने के सपने बुन रहा था। जिस क्षेत्र से ट्रेन गुजर रही थी, वहां गहरा अंधकार था और तेज बारिश हो रही थी। एक पुल से गुजरने के दौरान चालक ने अचानक रेल के आपात ब्रेक लगाए।

उन्होंने कहा, उसी समय दूसरे ट्रैक पर पहले से जनता एक्सप्रेस रूकी हुई थी। इस दुर्घटना में उसके हाथ की हड्डी टूट गई है और पैर में भी चोट आई है।

अगली स्लाइड में देखे हादसे की तस्वीरे-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत