1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चेन्नई में बारिश रुकी: चली ट्रेन, जल्द खुलेगा एअरपोर्ट

चेन्नई में बारिश रुकी: चली ट्रेन, जल्द खुलेगा एअरपोर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 06, 2015 10:46 am IST,  Updated : Dec 06, 2015 12:16 pm IST

तमिलनाडु में हो रही जोरदार बारिश से काफी लोग परेशान है, लेकिन इसी बीच ट्रेन सेवा शुरु होने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

chenni rain- India TV Hindi
chenni rain

चेन्नई: तमिलनाडु में हो रही जोरदार बारिश से काफी लोग परेशान है, लेकिन इसी बीच ट्रेन सेवा शुरु होने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। वहीं चेन्नई एअरपोर्ट भी खोला जा रहा है जो पिछले कई दिनों से बंद है। अभी तक बारिश का पानी इलाकों में भरा होने के कारण यातायात के सारे साधन ठप पड़ गए थे। आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण अडयार और कुंभ नदियां उफान पर आ गई थीं जिसके कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया और लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई। जानकारी के मुताबिक चेन्नई में आए इस संकट के कारण करीब 300 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

 

चेन्नई में चार दिन बाद चली ट्रेन-

चेन्नई में बीते चार दिन बाद पहली ट्रेन चली है। पिछले 24 घंटे में हुई हल्की बारिश के कारण रविवार को ट्रेन सेवा को फिर से बहाल करने का फैसला किया गया। बीते कुछ दिनों से यात्री प्लेटफॉर्म पर ही ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे थे।

खोला जा रहा है एअरपोर्ट-

पांच दिनों से बंद चेन्नई एअरपोर्ट को भी दोबारा खोला जा रहा है। हालांकि चेन्नई एअरपोर्ट को फिलहाल घरेलू उड़ानों के लिए ही खोला जा रहा है। रात की उड़ानों को फिलहाल के लिए मंजूरी नहीं दी गई है। बीते शनिवार को रन-वे पर पानी कम होने के कारण राहत सामग्री ला रहे विमानों के लिए चेन्नई एअरपोर्ट को खोल दिया गया था। आपको बता दें कि चेन्नई एअरपोर्ट बंद होने की वजह से राज्य दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लेन को भी राजाली एअर स्टेशन पर उतारा गया था। जानकारी के मुताबिक चेन्नई में हर दिन करीब 60 हजार यात्री विमानन सेवा का इस्तेमाल करते हैं। इस लिहाज से करीब 2000 करोड़ का नुकसान होने की आशंका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत