1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Triple Talaq Bill: तीन तलाक विधेयक लोकसभा में पास हुआ, कांग्रेस के साथ JDU और TMC ने किया वॉकआउट

Triple Talaq Bill: तीन तलाक विधेयक लोकसभा में पास हुआ, कांग्रेस के साथ JDU और TMC ने किया वॉकआउट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Jul 26, 2019 08:36 am IST

लोकसभा में 'तीन तलाक विधेयक' ध्वनिमत से पास हो गया है। विधेयक पर वोटिंग से पहले ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया है, कांग्रेस के अलावा भाजपा के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड ने भी सदन से वॉकआउट किया।

Triple talaq- India TV Hindi
Triple talaq

नयी दिल्ली: लोकसभा में 'तीन तलाक विधेयक' ध्वनिमत से पास हो गया है। विधेयक पर वोटिंग से पहले ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया है, कांग्रेस के अलावा भाजपा के सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड ने भी सदन से वॉकआउट किया। इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। शाहबानों से लेकर सायरा बानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, आज जो कुछ हो रहा है सब वोट बैंक की पॉलिटिक्स में हो रहा है।

Highlights-

- ट्रिपल तलाक विधेयक लोकसभा में पास हुआ

- ट्रिपल तलाक विधेयक पर वोटिंग से पहले कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा से वॉकआउट किया
- असदुद्दीन ओवैसी का चौथा संशोधन भी गिरा, ओवैसी के सभी संशोधन गिरते जा रहे हैं
- असदुद्दीन ओवैसी का दूसरा संशोधन खारिज
- असदुद्दीन ओवैसी का संशोधन खारिज
- अब क्लॉज बाई क्लॉज वोटिंग शुरू होगी
- पर्ची पर हां या ना लिखकर सांसद राय देंगे
- ट्रिपल तलाक बिल के संशोधन प्रस्तावों पर लोकसभा वोटिंग जारी है।

आज बिल को सदन में पेश करते हुए प्रसाद ने कहा कि ये मजहब का मामला नहीं है यह नारी अस्मिता का प्रश्‍न है। इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। जब दुनिया के 20 देशों में यह कानून लागू है तो भारत जैसे सैकुलर राष्‍ट्र में इसका न होना किसी भी दशा में ठीक नहीं है। 

केंद्र सरकार ने लोकसभा में आज विवादास्पद ‘तीन तलाक’ विधेयक पर चर्चा के बाद उसे पारित किए जाने के लिए सूचीबद्ध किया था। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया है और उनसे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। विधेयक में एक साथ, अचानक तीन तलाक दिए जाने को अपराध करार दिया गया है और साथ ही दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है। 

Triple Talaq Bill

Auto Refresh
Refresh
  • 1:06 PM (IST)

    यह मामला नारी न्याय का है। न तो धर्म का है, न जाति का है, न वोट का है, यह मामला सिर्फ और सिर्फ नारी न्याय का है। मैं सदन से आग्रह करूंगा कि ध्वनि मत से इसे पारित करें ताकि इस देश की महिलाओं को न्याय मिले: लोकसभा में रविशंकर प्रसाद

  • 1:06 PM (IST)

    इसी सदन ने नाबालिग से रेप करने वालों को फांसी की सजा दी है, चंद्रयान हो या मंगलयान हो, महिलाएं उसको लीड कर रही हैं। सदन में हमारी 88 बहनें लोकसभा सदस्य बनकर आईं है। इसी सरकार ने हमारी बेटियों को एयरफोर्स का विमान उड़ाने की इजाजत दी: संसद में रविशंकर प्रसाद

  • 1:05 PM (IST)

    भारत के संविधान की कोर फिलॉसफी में लैंगिक न्याय है जो भारतीय संविधान का मूल दर्शन है। चाहें किसी समाज के हों, किसी धर्म के हों, हिन्दुस्तान की बेटी, हिन्दुस्तान की बेटी है: संसद में रविशंकर प्रसाद

  • 1:05 PM (IST)

    मुझे लगा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तीन तलाक के मामले रूक जाएंगे लेकिन बहुत पीड़ा से मैं सदन के सामने बताना चाहूंगा कि तब से अब तक तीन तलाक के 574 मामले देखने को मिले हैं: रविशंकर प्रसाद

  • 1:03 PM (IST)

    बीजेपी ने जारी किया है व्‍हिप 

    नरेन्द्र मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद संसद के इस पहले सत्र में सबसे पहले इस विधेयक का मसौदा पेश किया था। कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है लेकिन सरकार का यह कहना है कि यह विधेयक लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है। 

  • 1:03 PM (IST)

    विपक्ष कर रहा है विरोध 

    कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक मांग कर रही हैं कि इसे जांच पड़ताल के लिए संसदीय समिति को सौंपा जाए। भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के पास निचले सदन में पूर्ण बहुमत है और उसके लिए इसे पारित कराना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। लेकिन राज्यसभा में सरकार को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है जहां संख्या बल के लिहाज से सत्ता पक्ष पर विपक्ष भारी है। जनता दल (यू) जैसे भाजपा के कुछ सहयोगी दल भी विधेयक के बारे में अपनी आपत्ति जाहिर कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत