1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टीआरएस नेता नल्लूरी श्रीनिवास राव की माओवादियों ने अपहरण करने के बाद की हत्या

टीआरएस नेता नल्लूरी श्रीनिवास राव की माओवादियों ने अपहरण करने के बाद की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2019 07:22 pm IST,  Updated : Jul 12, 2019 07:22 pm IST

तीन दिन पहले माओवादियों द्वारा अगवा किए गए टीआरएस नेता कल्लू श्रीनिवास राव की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुट्टपडु गांव में हत्या कर दी गई।

TRS leader Nalluri Srinivas Rao found murdered by Maoists...- India TV Hindi
TRS leader Nalluri Srinivas Rao found murdered by Maoists in Puttapadu village of Sukma District, Chattisgarh

तेलंगाना: तीन दिन पहले माओवादियों द्वारा अगवा किए गए टीआरएस नेता नल्लूरी श्रीनिवास राव की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पुट्टपडु गांव में हत्या कर दी गई। तेलंगाना राष्ट्र समिति के 45 वर्षीय नेता एन श्रीनिवास राव का सोमवार आधी रात को कोथुर गांव से अपहरण कर लिया गया था। 

श्रीनिवास राव की पत्नी दुर्गा ने बताया था कि लगभग 10-15 अज्ञात लोगों ने उनके पति को हथियार और लाठी-डंडे से मारा-पीटा फिर घर से बाहर घसीट ले गए। दुर्गा ने बताया था कि 'जब हमने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने मुझ पर बंदूक तान दी। हमें अपने घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत