1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जबलपुर में देवी जुलूस में घुसा ट्रक, 5 की मौत

जबलपुर में देवी जुलूस में घुसा ट्रक, 5 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Oct 23, 2015 07:17 am IST,  Updated : Oct 23, 2015 11:32 am IST

भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दशाहरे के मौके पर निकल रहे जुलूस में शामिल लोगों के बीच एक बेकाबू ट्रक घुस गया और उसने कई लेागों को रौंद दिया। इस हादसे में पांच

जबलपुर में देवी जुलूस...- India TV Hindi
जबलपुर में देवी जुलूस में घुसा ट्रक, 5 की मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दशाहरे के मौके पर निकल रहे जुलूस में शामिल लोगों के बीच एक बेकाबू ट्रक घुस गया और उसने कई लेागों को रौंद दिया। इस हादसे में पांच की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर है। इस हादसे से गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर गोसलपुर कस्बे में दशहरे के मौके पर गुरुवार की शाम को देवी जुलूस निकल रहा था, तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर जुलूस में शामिल लोगों के बीच जा घुसा और उसने कई लोगों को रौंद दिया। भीड़ ने किसी तरह ट्रक चालक को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जबलपुर में देवी जुलूस में घुसा ट्रक, कई को रौंदा, 5 की मौत मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दशाहरे के मौके पर निकल रहे जुलूस में शामिल लोगों के बीच एक बेकाबू ट्रक घुस गया और उसने कई लेागों को रौंद दिया।

जिलाधिकारी एन.एस. रुपला ने बताया कि इस हादसे में पांच की मौत हुई है, वहीं 17 घायल हैं। भीड़ पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने जुलूस में शामिल लोगों को ट्रक द्वारा रौंदे जाने की घटना की तो पुष्टि की है, मगर कितने लोगों की मौत हुई है, इसका ब्योरा वे नहीं दे सके।

सूत्रों ने बताया है कि हादसे के बाद भीड़ उग्र हो गई और उसने पुलिस के वाहन सहित अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत