1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तुर्की की यात्रा करते समय सावधान रहें भारतीय, सरकार ने जारी की एडवायजरी

तुर्की की यात्रा करते समय सावधान रहें भारतीय, सरकार ने जारी की एडवायजरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2019 12:48 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 12:49 pm IST

एडवायजरी में सरकार ने कहा है कि तुर्की की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिक यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और जिन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत हो वे भारतीय दूतावास को पोस्ट या फोन करके सहायता मांग सकते हैं।

Turkey travel advisory issued by Indian Government- India TV Hindi
Turkey travel advisory issued by Indian Government Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। भारत  सरकार ने तुर्की की यात्रा करने वाले भारतीयों को एडवायजरी जारी कर सावधान रहने को कहा है। सरकार की तरफ से जारी की गई एडवायजरी के मुताबिक तुर्की में यात्रा के लिए कई भारतीय नागरिकों की तरफ से पूछताछ की जा रही थी, हालांकि भारतीय नागरिकों को लेकर तुर्की से किसी तरह का अप्रिय समाचार अभी नहीं मिला है लेकिन फिर भी सरकार एहतिआत के तौर पर नागरिकों को सावधान रहने को कह रही है। 

एडवायजरी में सरकार ने कहा है कि तुर्की की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिक यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और जिन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत हो वे भारतीय दूतावास को पोस्ट या फोन करके सहायता मांग सकते हैं। अंकारा में स्थित भारतीय दूतावास का नंबर 90-312-4408259, 90-312-4382195 है और सहायता के लिए 111 एक्सटेंशन डायल कर सकते हैं। 

इसके अलावा भारतीय नागरिक मदद के लिए तुर्की के शहर इस्तानबुल में स्थित भारतीय उच्चायोग के दफ्तर में भी संपर्क कर सकते हैं, इसका नंबर 90-212-2962131 तथा 90-212-2962132 है। 

Turkey travel advisory issued by Indian Government
Image Source : INDIA TVTurkey travel advisory issued by Indian Government

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत