1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने दो ब्रह्मोस मिसाइलों का किया सफल परीक्षण, अंडमान-निकोबार के टापू पर किया गया टेस्ट

भारत ने दो ब्रह्मोस मिसाइलों का किया सफल परीक्षण, अंडमान-निकोबार के टापू पर किया गया टेस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2019 09:10 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 12:01 am IST

भारत ने दो ब्रह्मोस मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 21 और 22 अक्टूबर को किया है।

Two BrahMos missiles were successfully tested by the Indian Air Force- India TV Hindi
Two BrahMos missiles were successfully tested by the Indian Air Force (File Photo) Image Source : ANI

नई दिल्ली: भारत ने दो ब्रह्मोस मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 21 और 22 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार के ट्राक टापू पर किया गया। दोनों ब्रह्मोस मिसाइलों का यह परीक्षण रुटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग का हिस्सा था। इन दोनों मिसाइलों का परीक्षण भारयतीय वायु सेना ने किया है।

दोनों मिसाइलों से करीब 300 किलोमीटर दूर के टारगेट पर निशाना साधा गया था और दोनों ने ही अपने निर्धारित टारगेट पर सटीक वार किया। इन दोनों ब्रह्मोस मिसाइलों के सफल परीक्षण से भारतीय वायु सेना को बल मिला है। इससे वायु सेना की मोबाइल प्लेटफॉर्म से जमीनी निशानों को साधने की क्षमती बढ़ी है।

बता दें कि इससे पहले भारत ने ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एक ठिकाने से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक विशेष संस्करण का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया था, जिसकी प्रणोदन प्रणाली और एयरफ्रेम स्वदेशी निर्मित है।

290 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अत्याधुनिक मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा संयुक्त रूप से बालासोर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से छोड़ा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत