DRDO ने सोमवार को पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का पहला उड़ान परीक्षण किया जो कि सफल रहा है। इस परीक्षण को इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर में संपन्न किया गया है।
भारतीय सेना और भी घातक होने जा रही है। अमेरिका ने हाल ही में जैवलिन मिसाइल सिस्टम और एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स की बिक्री भारत को करने के लिए मंजूरी दे दी है।
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार, महानिदेशक (इन्फैंट्री) ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना आपातकालीन तौर पर जेवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों के 12 लॉन्चर और 104 मिसाइलें खरीद है जो कि पाइपलाइन में हैं।
भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मिसाइल टेस्ट का वीडियो भी शेयर किया है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फटे पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा बरामद किया गया है। मलबे को जांच के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन के पास भेजा गया है।
पीएम मोदी के आह्वान के बाद आत्मनिर्भर भारत की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। देश की सेना को मजबूत करने में भी आत्मनिर्भर भारत पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में रुद्रम मिसाइल पर काम चल रहा है, जिसके बारे में DRDO चीफ डॉ. समीर वी. कामत ने जानकारी दी।
भारत लगातार मिसाइल निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस क्रम में भारत ने अब तक कई सारी मिसाइलें विकसित भी की हैं, जिनकी अलग-अलग रेंज तक टारगेट को हिट करने की क्षमता है। इन सभी मिसाइलों की खासियत अलग-अलग है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत की सेनाएं हर स्थिति के लिए तैयार हैं।
फिलीपींस अमेरिका से मिली मिसाइलों को तैनात करने की योजना बना रहा है। चीन ने इसे उकसाने वाला कदम बताया है। चीन ने कहा है कि इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा और मध्यम दूरी की मिसाइलें तैनात करने की योजना खतरनाक होगी।
ईरान ने अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए मिसाइल कार्यक्रम को बढ़ावा दिया है। ईरान के पास कई तरह की मिसाइलें हैं जो इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और सामरिक रूप से मजबूती प्रदान करती हैं। चलिए ईरान की प्रमुख मिसाइलों पर एक नजर डालते हैं।
अमेरिका ने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रम को सपोर्ट करने पर चीन के चारों खाने चित्त कर दिए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि चीन की 4 प्रमुख निर्माता कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे बीजिंग की बेचैनी बढ़ गई है।
यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई मिसाइलों के इस्तेमाल के सनसनीखेज दावे से खलबली मच गई है। यह दावा युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियारों पर शोध करने वाले एक संगठन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने किया है। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि रूस यूक्रेन पर उत्तर कोरियाई मिसाइलों से हमला कर रहा है।
गाजा में बमों और मिसाइलों की बारिश ने शहर को खंडहर बना दिया है। शरणार्थियों की जिंदगी नर्क बन चुकी है। शरणार्थी शिविरों को भी बम और मिसाइलें नहीं बख्श रही।। इजरायली हमले में सैकड़ों शरणार्थी भी मारे जा चुके हैं। मगर इन सबके बीच रोटी और पानी की जंग सबसे बड़ी हो चुकी है।
जापान और चीन की दुश्मनी काफी पुरानी है। विस्तारवादी मानसिकता वाले चीन से टककर लेने के लिए जापान ने भी कमर कस ली है। वह अपने दोस्त अमेरिका से खतरनाक टॉमहॉक मिसाइलों का जखीरा खरीदने जा रहा है। खुद जापानी रक्षामंत्री ने इसकी घोषणा की है।
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी हरकतों से पड़ोसी देशों की चिंताएं बढ़ा दी है। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के पास समंदर में कई क्रूज मिसाइलें दागी हैं।
एक रूसी मिसाइल दिन के उजाले में यूक्रेन की राजधानी कीव पर ट्रैफिक के बीच आ गिरी। यह बैलेस्टिक मिसाइल थी, जो सड़कों के बीचोंबीच चलते वाहनों पर आकर गिरी और फिर ब्लास्ट हुआ।
जानकारी के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव में मंगलवार तड़के रूस ने हवा, समुद्र और जमीन से मिसाइल दागते हुए भीषण हमला किया।
अमेरिका से 30 करोड़ डॉलर के हथियार मिलने की घोषणा के बाद यूक्रेन ठीक तरीके से मुस्कुरा भी नहीं पाया होगा कि इधर रूस ने मिसाइलों के निर्माण की संख्या दोगुनी करने का ऐलान करके जेलेंस्की की स्माइल गायब कर दी है। बता दें कि रूसी मिसाइलों के कहर से लगभग पूरा यूक्रेन खंडहर हो चुका है।
रूस ने यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन हमलों को फिर से तेज कर दिया है। रूसी सेना ने शुक्रवार तड़के पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में ताबड़तोड़ तरीके से मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस की सेना ने यूक्रेन के औद्योगिक पूर्व, विशेष रूप से लुहांस्क और दोनेत्स्क प्रांतों में भीषण बमबारी की।
Russia-Ukraine war: रूस लगातार यूक्रेन पर हमले की गति को तेज करता जा रहा है। बृहस्पतिवार को रूस ने यूक्रेन पर हवा के साथ-साथ समुद्र के रास्ते से भी दर्जनों मिसाइलें दागी। इससे यूक्रेन दहल उठा। जगह-जगह आग की लपटें उठती दिखाई दीं और चारों ओर हाहाकार मच गया।
संपादक की पसंद