1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन युद्ध में रूस इस्तेमाल कर रहा उत्तर कोरिया की मिसाइलें, संयुक्त राष्ट्र के सामने सनसनीखेज दावा

यूक्रेन युद्ध में रूस इस्तेमाल कर रहा उत्तर कोरिया की मिसाइलें, संयुक्त राष्ट्र के सामने सनसनीखेज दावा

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 29, 2024 04:36 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 04:36 pm IST

यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई मिसाइलों के इस्तेमाल के सनसनीखेज दावे से खलबली मच गई है। यह दावा युद्ध में इस्तेमाल किए गए हथियारों पर शोध करने वाले एक संगठन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने किया है। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि रूस यूक्रेन पर उत्तर कोरियाई मिसाइलों से हमला कर रहा है।

यूक्रेन युद्ध। - India TV Hindi
यूक्रेन युद्ध। Image Source : REUTERS

संयुक्त राष्ट्र: यूक्रेन युद्ध में रूस उत्तर कोरियाई मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। यह दावा  वर्ष 2018 से यूक्रेन पर हमलों में इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने वाले एक शोध संगठन के प्रमुख ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यह “अकाट्य” रूप से स्थापित हो चुका है कि यूक्रेन में पाए गए बैलिस्टिक मिसाइल के अवशेष उत्तर कोरिया के हैं। बैठक में अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने रूस और उत्तरी कोरिया के साथ बहस करते हुए कहा कि ‘डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया’ (डीपीआरके) यानी उत्तर कोरिया से हथियारों के निर्यात को लेकर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का दोनों देशों ने उल्लंघन किया है।

रूस ने आरोपों को निराधार बताया और उत्तरी कोरिया ने ‘‘किसी के कथित ‘हथियार हस्तांतरण’ पर चर्चा करने को अत्यंत निंदनीय कृत्य करार देते हुए बैठक को खारिज किया। ‘कॉन्फ्लिक्ट आर्मामेंट रिसर्च’ के कार्यकारी निदेशक जोना लेफ ने परिषद को दो जनवरी को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर हमला करने वाली मिसाइल के अवशेषों के विस्तृत विश्लेषण का ब्योरा दिया।

उत्तर कोरिया में बनी मिसाइलों के अवशेष यूक्रेन में मिले

 जोना लेफ ने कहा कि संगठन ने मिसाइल के रॉकेट मोटर, अन्य उपकरण और आठ देशों और क्षेत्रों की 26 कंपनियों द्वारा निर्मित लगभग 300 घटकों का दस्तावेजीकरण कर पता लगाया है कि मिसाइल या तो केएन-23 या केएन-24 हैं, जिनका निर्माण उत्तरी कोरिया में किया गया। इससे साफ हो रहा है कि यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही इस बात की आशंका जाहिर कर चुका है। (एपी)

यह भी पढ़ें

अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की कितनी बची हैं उम्मीदें, NASA ने दिया स्टारलाइनर कैप्सूल पर बड़ा बयान


दुनिया भर के लोगों का जीवन बेहतर बनाने का 83 फीसदी लक्ष्य 2030 तक भी नहीं हो सकेगा पूरा, UN ने जाहिर की गहरी चिंता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश