Nakshatra Born Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बच्चे के जन्म का समय और उसका नक्षत्र उसके पूरे जीवन की दिशा तय करता है। आकाशमंडल के 27 नक्षत्रों में से एक ऐसा नक्षत्र है, जिसमें जन्म लेने वाले बच्चे असाधारण बुद्धि के मालिक होते हैं। हम बात कर रहे हैं 'आर्द्रा नक्षत्र'की। कहा जाता है कि इस नक्षत्र में जन्मे बच्चों की किस्मत बहुत ही अच्छी होती है और इनके पास अपार पैसा होता है। साथ ही ये बहुत ही कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। आपको बता दें कि आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु और भगवान शिव हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चों का अनोखा व्यक्तित्व। साथ ही जानेंगे कि इस नक्षत्र में जन्मे बच्चों के माता-पिता को क्या ध्यान रखना चाहिए।
आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चों की खासियत
-
संघर्ष करने की क्षमता- इस नक्षत्र में जन्मे बच्चे को हर परिस्थिति से लड़कर बाहर निकलना आता है। ये जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से घबराते नहीं हैं, बल्कि उनसे सीखकर और मजबूत बनते हैं।
-
बुद्धिमान- राहु के प्रभाव के कारण आर्द्रा नक्षत्र के बच्चे बेहद जीनियस और खोजी प्रवृत्ति के होते हैं। वे लीक से हटकर सोचते हैं। वो अपने करियर में बहुत जल्द सफल बनते हैं। आज के डिजिटल युग में ऐसे बच्चे आईटी, सॉफ्टवेयर, एआई, रिसर्च या फाइनेंस के क्षेत्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करते हैं।
-
व्यापारिक सूझबूझ- आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चे बखूबी जानते हैं कि सही अवसर का फायदा कैसे उठाना है। इनकी यही खूबी इन्हें आर्थिक रूप से बेहद समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाती है।
-
सौभाग्यशाली- आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चे किस्मत के धनी होते हैं। अपने भाग्य से ये जीवन में सबकुछ पा लेते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती है।
आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चे के माता पिता इन बातों का रखें ध्यान
आर्द्रा नक्षत्र के बच्चों में ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा होता है लेकिन राहु और रुद्र के प्रभाव के कारण यह ऊर्जा नकारात्मक दिशा में भी जा सकती है। माता-पिता को सबसे ज्यादा बच्चे के स्वभाव में आने वाले उग्रता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर ध्यान देने की आवश्यकता रहती है। आर्द्रा नक्षत्र के बच्चों में गुस्सा, जिद्द और अचानक मूड बदलना बहुत आम है। यदि बचपन में इनके गुस्से और भावनाओं को सही दिशा नहीं दी गई तो ये अपनी ही ऊर्जा से खुद का नुकसान कर सकते हैं। आर्द्रा नक्षत्र में जन्मा बच्चा एक कच्चे हीरे की तरह होता है। यदि माता-पिता उसके गुस्से और जिद्द को सही मार्गदर्शन देकर उसकी बौद्धिक क्षमता का सही इस्तेमाल करना सिखा दें तो ऐसे बच्चे जीवन में अपार धन, नाम और शोहरत कमाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: