1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Gochar: चंद्रमा ने बदली राशि, वृषभ-सिंह समेत 4 राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि और बड़ी सफलता

Chandra Gochar: चंद्रमा ने बदली राशि, वृषभ-सिंह समेत 4 राशियों को मिलेगी सुख-समृद्धि और बड़ी सफलता

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 19, 2026 07:25 am IST,  Updated : May 19, 2026 07:26 am IST

Chandra Gochar: चंद्र ग्रह 18 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में गोचर शुरु दिए हैं। चंद्रमा के इस गोचर से कुछ राशियों को जीवन में बेहद सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Moon Transit- India TV Hindi
चंद्र गोचर 18 मई Image Source : MAGNIFIC

Chandra Gochar: चंद्रमा 18 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। चंद्रमा का यह गोचर 18 मई की रात को 10 बजकर 06 मिनट पर हुआ है। मिथुन राशि में चंद्रमा का प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर क्षेत्र में उन्नति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए अब विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा जिसे धन का भाव भी कहा जाता है। चंद्रमा के गोचर के चलते आपको पैतृक सपंत्ति से लाभ की प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपको निवेश किए गए पैसे से भी मुनाफा मिल सकता है। इस राशि के कारोबारियों को आशातीत परिणाम मिलेंगे और काम का विस्तार भी आप कर सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता देखने को मिलेगी जिसके कारण समाज में प्रतिष्ठा आप प सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 

सिंह राशि 

आपकी राशि से एकादश भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। यह भाव लाभ और कारोबार का कारक माना जाता है। चंद्रमा की इस स्थिति के चलते सिंह राशि के जातकों को कारोबार में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी सिंह राशि के जातक उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। आपकी रुकी हुई योजनाओं को गति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। 

धनु राशि 

इस राशि के उन जातकों को बड़ी डील मिलने के योग हैं जो साझेदारी में कारोबार करते हैं। आपको आय प्राप्ति के अतिरिक्त स्रोत मिलने के भी योग हैं। विद्यार्थी कोई शुभ समाचार लेकर घर आ सकते हैं जिससे घर का माहौल सकारात्मक होगा। आपके सप्तम भाव में चंद्रमा के गोचर होने से वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नव-विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। 

मीन राशि 

आपके सुख भाव में शुभ ग्रह चंद्रमा का गोचर होगा जिससे आपको भी सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को भी मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। आप खुद को फिट महसूस करेंगे जिसके चलते खेलकूद में हिस्सा भी आप ले सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अलमारी के ऊपर रखी ये चीजें बिगाड़ सकती हैं घर का वास्तु, बढ़ाती हैं बड़ी मुसीबत और खाली करती है बैंक अकाउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।