1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने से क्या होता है? जानें यह नुस्खा ओरल हेल्थ के लिए है कितना फायदेमंद?

सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने से क्या होता है? जानें यह नुस्खा ओरल हेल्थ के लिए है कितना फायदेमंद?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 18, 2026 11:12 pm IST,  Updated : May 18, 2026 11:12 pm IST

​लोग अक्सर सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करते हैं। चलिए जानते हैं इससे ओरल हेल्थ कैसे बेहतर होती है और इसके फायदे क्या हैं?

तेल और नमक से कुल्ला करने के फायदे- India TV Hindi
तेल और नमक से कुल्ला करने के फायदे Image Source : MAGNIFIC

सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने का तरीका सदियों पुराना है। यह नुस्खा दांतों की सफाई और मुंह की बदबू से राहत दिलाने में बेहद कारगर है। नमक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और तेल की क्लीनिंग प्रॉपर्टीज मुंह में जमा गंदगी, बैक्टीरिया और प्लाक को कम करने में मदद कर सकती हैं। यही वजह है कि यह देसी नुस्खा सालों से ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनाया जाता रहा है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले एक छोटी कटोरी में आधा नमक लें। इसमें कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे उंगली या ब्रश की मदद से दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से लगाएं। 1-2 मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

 

क्या मिलते हैं फायदे?

  • दांतों का पीलापन कम करने में मदद: नमक और सरसों का तेल दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को हटाने में मदद कर सकते हैं, जिससे दांत साफ नजर आने लगते हैं।

  • मुंह की बदबू से राहत: नमक और सरसों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया की संख्या कम करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे सांसों की बदबू कम हो सकती है।

  • मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद: हल्की मसाज करने से मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, जिससे मसूड़े मजबूत बनने में मदद मिलती है।

  • दांतों की सफाई में असरदार: यह नुस्खा मुंह की सफाई करने और ओरल हाइजीन बनाए रखने में मददगार माना जाता है।

ध्यान रखने वाली बातें

बहुत ज्यादा नमक इस्तेमाल करने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान हो सकता है। हफ्ते में 2-3 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। अगर मसूड़ों में सूजन, खून या तेज दर्द की समस्या हो तो डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।