JEE Mains Results: जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणाम का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित कर दिया है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट और स्कोर कार्ड को चेक व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माघ्यम से या दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट के लिए सीधा लिंक
इस परिणाम में 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, जिनके नाम आप नीचे लिस्ट में देख सकते हैं।
इससे पहले इसकी फाइनल आंसर-की को सुबह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया था। बता दें कि JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को किया गया था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। वहीं, 29 जनवरी को परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट ( BArch और BPlanning- पेपर 2) में किया गया था।
संपादक की पसंद