1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. डल झील में सफाई के दौरान मिला पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा, जांच के लिए भेजा गया

डल झील में सफाई के दौरान मिला पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा, जांच के लिए भेजा गया

 Published : Sep 22, 2025 01:10 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 01:46 pm IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फटे पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा बरामद किया गया है। मलबे को जांच के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन के पास भेजा गया है।

 Dal Lake Cleanliness Drive- India TV Hindi
डल झील में सफाई अभियान। Image Source : PTI

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस दौरान भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच झड़प भी हुई थी। दोनों देशों की ओर से एक दूसरे पर मिसाइल भी दागे गए थे। अब जम्मू-कश्मीर में डल झील में फटे हुए मिसाइल का मलबा बरामद किया गया है। झील संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शनिवार को झील की सफाई के दौरान मलबे को बरामद किया गया है। 

मलबे को पुलिस स्टेशन को सौंपा गया

शनिवार को डल झील की नियमित सफाई के दौरान, काम कर रहे लोगों को एक शेल के टुकड़े मिले जो मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फटे थे। कर्मचारियों ने मलबे को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है।

श्रीनगर में हुए थे जोरदार धमाके

दरअसल, बीते 10 मई को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई थी। डल झील में एक मिसाइल जैसी चीज गिरी थी। अधिकारियों के मुताबिक, जब यह चीज डल में गिरी तो झील की सतह से धुआं उठ रहा था। बाद में सुरक्षाबलों ने मलबा निकाला था। उसी दिन, शहर के बाहरी इलाके लासजान से एक और संदिग्ध वस्तु बरामद की गई। 10 मई को श्रीनगर में कई विस्फोट हुए थे।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

आपको बता दें कि बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मार डाला था। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने PoK और पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंप्स को निशाना बनाया जिसमें सैकड़ों आतंकी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। इस दौरान कई पाकिस्तानी विमान भी मार गिराए गए। भारत ने इसके बाद पाकिस्तान के 11 एयरबेस तबाह कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और उसने सीजफायर की मांग की। तब जाकर ये झड़प बंद हुई। (इनपुट: PTI)

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर शुरु हुई सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जंगली इलाके में छिपे हैं दहशतगर्द

उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, तलाशी अभियान जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।