1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में फिर शुरु हुई सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जंगली इलाके में छिपे हैं दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर में फिर शुरु हुई सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जंगली इलाके में छिपे हैं दहशतगर्द

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 21, 2025 07:49 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 08:31 pm IST

सेना के जवानों और आतंकियों के बीच दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। ये आतंकी जंगली इलाके से छिपकर फायरिंग कर रहे हैं। मुठभेड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

भारतीय सेना के जवान- India TV Hindi
भारतीय सेना के जवान Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक वन क्षेत्र में रविवार को सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केशवान में हुई इस गोलीबारी में हालांकि किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। 

सेना को मिली खुफिया जानकारी

सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'व्हाइट नाइट कोर के सतर्क जवानों का आज दोपहर करीब एक बजे किश्तवाड़ के एक इलाके में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान आतंकवादियों से संपर्क हुआ। आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। अभियान जारी है।' 

चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों ने कहा कि जंगल के इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जब सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। 

आतंकियों को मार गिरा रही भारतीय सेना

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा पहले से कई गुना अधिक कर दी गई है। भारतीय सेना के जवान आतंकियों को खोज-खोज कर मार गिरा रहे हैं। सेना ने कुलगाम और उधमपुर जैसे इलाकों में आतंकियों को मार गिराया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।