1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में जमीन पर उतर आई जन्नत! बांदीपोरा में चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेद चादर, सामने आया VIDEO

कश्मीर में जमीन पर उतर आई जन्नत! बांदीपोरा में चारों तरफ बिछी बर्फ की सफेद चादर, सामने आया VIDEO

 Reported By: Manzoor Mir,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 17, 2026 12:21 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 12:21 pm IST

बांदीपोरा के ऊंचे इलाके में जमीन बर्फ की चादर से ढक गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों तरफ बर्फ दिखाई दे रही है। ताजा बर्फबारी से सर्दियों के जल्दी आने का संकेत भी मिल गए हैं।

Kashmir first snowfall- India TV Hindi
कश्मीर के बांदीपोरा में हुई बर्फबारी। Image Source : REPORTERS INPUT

उत्तरी कश्मीर की गुरेज घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते बुधवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। तुलाईल वैली की काबुल गली में ताजा बर्फबारी के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन देखा गया है। बर्फ गिरने से काबुल गली के पहाड़ी इलाकों को सफेद रंग में रंग दिया, जिससे दूर-दराज के ऊंचे क्षेत्रों का नजारा बिल्कुल सर्दियों की तरह हो गया। इस ताजा बर्फबारी के साथ ही घाटी के ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।

कश्मीर में बर्फबारी से मिले ठंड आने के संकेत

बता दें कि Tulail के ऊंचे इलाकों में मौजूद काबुल गली, गुरेज के उन इलाकों में शुमार है जहां सीजन की शुरुआत में ही बर्फबारी हो जाती है। इतनी ऊंचाई पर ताजा बर्फबारी होना आम तौर पर इस बात का इशारा माना जाता है कि कश्मीर में धीरे-धीरे ठंड का मौसम आने वाला है।

बर्फबारी के बाद खूबसूरत नजर आई Tulail घाटी

बर्फबारी ने Tulail वैली के प्राकृतिक नजारे को और भी सुंदर बना दिया है, जो अपने ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और सुंदर आसपास के क्षेत्रों के लिए जानी जाती है। ताजी सफेद बर्फ की चादर ने ऊंचे क्षेत्रों की हरियाली को सर्दियों जैसा रूप दे दिया है।

यात्रियों को दी गई सतर्क रहने की सलाह

इस बीच, ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के तेजी से बदलते मिजाज को देखते हुए वहां रहने वाले लोगों और यात्रियों को सावधान रहने को कहा गया है। खासकर उन लोगों को जो पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि बर्फ गिरने के बाद घाटी में तापमान तेजी से गिर सकता है।

पहली बर्फबारी से सर्दी को लेकर अलर्ट हुए लोग

मौसम की पहली बर्फबारी ने नॉर्थ कश्मीर के ऊंचे और दूर-दराज के क्षेत्रों में से एक, गुरेज में आने वाली सर्दियों की तरफ भी लोगों का ध्यान खींचा है। इससे पहले, बीते अप्रैल महीने में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी हुई थी। इसकी वजह से चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दी थी। तब सैलानियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। बर्फबारी के बाद घाटी का नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला था।

ये भी पढ़ें- कश्मीर में बर्फबारी, पुणे में गिरे ओले, पश्चिमी विक्षोभ का देशभर में असर, जानिए अगले 2 दिन के मौसम का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।