1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, तलाशी अभियान जारी

उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक जवान शहीद, तलाशी अभियान जारी

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Sep 20, 2025 10:46 am IST,  Updated : Sep 20, 2025 11:01 am IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान की आज मौत हो गई। वहीं इलाके में सर्च अभियान अभी भी चलाया जा रहा है।

उधमपुर में सर्च ऑपरेशन जारी।- India TV Hindi
उधमपुर में सर्च ऑपरेशन जारी। Image Source : PTI

उधमपुर: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बार फिर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई है। उधमपुर के ऊंचाई वाले दूरदराज के वन क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस अभियान में सेना और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से शामिल हुई। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ भी हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक की रविवार तड़के मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। 

मुठभेड़ के बाद जवान शहीद

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ संयुक्त टीम की मुठभेड़ भी हुई। मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने ने बताया कि घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

आतंकियों की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके में रात में कड़ी घेराबंदी की गई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल उधमपुर और डोडा दोनों तरफ से भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाश अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि अभी तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

कठुआ में तलाशी अभियान 

बता दें कि इसे पहल जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक घनी नर्सरी में तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त रूप से अपराह्न करीब तीन बजे ढोलका-सान्याल नर्सरी क्षेत्र में संभावित घुसपैठ मार्ग पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने मार्च में सीमा पार से घुसपैठ कर रहे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह को इसी नर्सरी में रोका था, जिसके बाद एक लंबा अभियान चला। इस अभियान में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद संगठन के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इस अभियान में चार पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

यूपी: थाने के गेट पर लड़की ने रील बनाई तो डिलीट करवाने घर पहुंची पुलिस, खूब हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।